फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board opens window for correction in 10th and 12th application form, follow these steps

UP Board 2025: यूपी बोर्ड ने खोली 10वीं और 12वीं के आवेदन पत्र में सुधार के लिए विंडो, इन स्टेप को करें फॉलो

Tue, 01 Oct 2024 08:39 AM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Tue, 01 Oct 2024 08:39 AM IST
सार

UPMSP UP Board exam 2025: यूपी बोर्ड की बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा के आवेदन पत्र में सुधार के लिए आज से सुधार विंडो खोल दी गई है। सुधार विंडो 5 अक्तूबर तक खुली रहेगी।

विज्ञापन
UP Board opens window for correction in 10th and 12th application form, follow these steps
यूपी बोर्ड - फोटो : amar ujala

विस्तार

UP Board exam 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों के आवेदन पत्र जमा हो चुके हैं। अब यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों के आवेदन पत्र में सुधार के लिए सुधार विंडो खोल दी है। तो परीक्षा में शामिल हो रहा हर परीक्षार्थी एक बार अपना आवेदन पत्र ठीक से देख लें, यदि उसमें कुछ सुधार करना है, तो नीचे बताए गए चरणों को फॉलो कर आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के दस्तावेज बहुत ही अहम माने जाते हैं, खासतौर पर हाईस्कूल की मार्कशीट को जन्मतिथि सत्यापन आदि के लिए वैध माना जाता है, तो हर परीक्षार्थी, जो इस बार परीक्षा के लिए आवेदन कर चुका है, अपना आवेदन पत्र पुन: जांच लें। यूपी बोर्ड ने 5 अक्तूबर तक सुधार विंडो खोली हुई है। आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र में सुधार किया जा सकता है। हालांकि इस अवधि के दौरान कोई नया छात्र विवरण अपलोड या स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

आवेदन सुधार

  • विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सिस्टम में पहले से सबमिट की गई छात्र जानकारी को सही करने और अपडेट करने का अवसर मिलेगा। यह सुधार विंडो डाटा में किसी भी अशुद्धि को सुधारने के लिए महत्वपूर्ण है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अंतिम रूप देने से पहले यह पूरी तरह से सटीक है।
  • सिस्टम केवल मौजूदा रिकॉर्ड में संशोधन की अनुमति देगा, यह सुनिश्चित करते हुए कि सभी जानकारी सही ढंग से अपडेट की गई है।प्रधानाचार्य किसी भी त्रुटि या विसंगतियों से बचने के लिए डाटा की सावधानीपूर्वक समीक्षा करें।
  • इसके अलावा, बोर्ड ने स्कूलों के लिए पंजीकृत छात्रों की फोटो-सत्यापित सूची जमा करने की अंतिम समय सीमा 10 अक्टूबर, 2024 तय की है। यह सूची, आवश्यक सहायक दस्तावेजों के साथ, जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय को सौंपी जानी चाहिए, जो फिर रिकॉर्ड को परिषद के क्षेत्रीय कार्यालयों को भेज देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जानकारियों में कर सकेंगे सुधार

यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 आवेदन पत्र में, सुधार विंडो के दौरान कुछ फ़ील्ड संशोधित किए जा सकते हैं। 

सुधार की जानकारी

विवरण

नाम

छात्र का पूरा नाम

पिता का नाम

पिता का नाम

माता का नाम

माता का नाम

जन्म तिथि

जन्म की सही तिथि

परीक्षा वर्ष

सही वर्ष का चयन

विद्यालय का नाम

विद्यालय का पूरा नाम

विषय

सही विषयों का चयन

फोटो

फोटो की गुणवत्ता और आकार

हस्ताक्षर

सही हस्ताक्षर

स्थायी पता

स्थायी पते में कोई भी गलती

मोबाइल नंबर

सही मोबाइल नंबर

ई-मेल आईडी

सही ई-मेल आईडी

विज्ञापन

सुधार करने के चरण


यूपी बोर्ड परीक्षा के आवेदन पत्र में सुधार के लिए निम्न चरणों को फॉलो करना होगा।

  • यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर "आवेदन पत्र में सुधार" या "सुधार करने के लिए लिंक" पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि, और अन्य आवश्यक जानकारी भरकर लॉगिन करें।
  • भरा आवेदन पत्र दिखाई देगा, इसे ठीक से पढ़ें और इसमें सुधार करने के लिए संबंधित विकल्प पर क्लिक करें।
  • यदि किसी जानकारी में सुधार करना है, उसे सही रूप से अपडेट करें।
  • सुधार के लिए कोई दस्तावेज (जैसे प्रमाणपत्र) अपलोड करने की आवश्यकता हो, तो उसे अपलोड करें।
  • सभी सुधार किए गए विवरणों की जांच करें।
  • सुधार किए गए आवेदन पत्र को सबमिट करें।
  • सबमिट करने के बाद, प्राप्ति प्रमाण पत्र या कन्फर्मेशन स्क्रीन को डाउनलोड करें।
  • सुधार की स्थिति की निगरानी के लिए वेबसाइट पर नियमित रूप से जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed