फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board made adhaar card  mandatory for registration in classes 9th to 12th

UP Board Exam: अगर यह दस्तावेज नहीं है तो मुश्किल है यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण, पढ़ें पूरी खबर

Wed, 10 Aug 2022 02:02 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 10 Aug 2022 02:02 PM IST
सार

UP Board Exam: उत्तर प्रदेश बोर्ड द्वारा परीक्षा के लिए पंजीकरण में आधार को अनिवार्य किए जाने के बाद छात्रों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
UP Board made adhaar card  mandatory for registration in classes 9th to 12th
UP board - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश बोर्ड ने कक्षा नवीं से लेकर बारहवीं तक के छात्रों के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है। बोर्ड ने अब इन कक्षाओं की परीक्षा के लिए पंजीकरण में आधार नंबर को अनिवार्य कर दिया है। बता दें कि इससे पहले भी छात्रो से आधार नंबर मांगा जाता था। हालांकि, पहले इसकी अनिवार्यता नहीं थी। लेकिन अब बिना आधार के छात्र परीक्षा के लिए अपना रेजिस्ट्रेशन नहीं करा सकेंगे। आइए जानते हैं कि क्या है यह पूरा मामला...

विज्ञापन

छात्रों को हो रही परेशानी
उत्तर प्रदेश बोर्ड द्वारा परीक्षा के लिए पंजीकरण में आधार को अनिवार्य किए जाने के बाद छात्रों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे छात्र जिनके पास में आधार नहीं है वे आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक 04 दिन पहले ही आधार की अनिवार्यता को लेकर बोर्ड ने वेबसाइट पर अपडेट जारी किया था। अब तक इस मामले पर किसी भी अधिकारी का बयान सामने नहीं आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हजारों छात्रों की पढ़ाई छूटने का खतरा
उत्तर प्रदेश बोर्ड द्वारा आधार को अनिवार्य किए जाने के बाद हजारों छात्रों पर पढ़ाई छूट जाने का खतरा बन गया है। नवीं और ग्यारहवीं के छात्रों पर बड़ा संकट आ गया है। वहीं, 10वीं और 12वीं कक्षा में प्रवेश लेने वाले छात्रों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन

इस साल भी केवल 70 फीसदी सिलेबस
कोरोना महामारी के बाद छात्रों को हुए नुकसान को देखते हुए यूपी बोर्ड ने सत्र 2022-23 में भी नवीं से लेकर बारहवीं तक के छात्रों को 70 फीसदी पाठ्यक्रम पढ़ाने का निर्णय लिया है। बोर्ड की ओर से अधिकारिक वेबसाइट पर साल 2022-23 सत्र के लिए सिलेबस को जारी किया गया है। बोर्ड ने बीते साल भी सिलेबस में कटौती की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed