फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board examination results by the end of June

यूपी बोर्ड: परीक्षा परिणाम जून के अंत तक, अधिकांश जिलों में मूल्यांकन पूरा

Sun, 31 May 2020 12:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 31 May 2020 12:25 AM IST
सार

  • प्रदेश के 75 जिलों में से 67 जिलों में उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है
  • अब तक 99.06 फीसदी कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो गया है
  • एक जून तक शेष मूल्यांकन कार्य पूरा हो जाएगा

विज्ञापन
UP Board examination results by the end of June
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 का परिणाम जून के अंत तक आ जाएगा। शनिवार को बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश के 75 जिलों में से 67 जिलों में उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। एक जून तक शेष मूल्यांकन कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद महीने के अंत तक परिणाम जारी कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


प्रदेश में अब तक 99.06 फीसदी कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो गया है। सचिव के अनुसार आठ जिलों में कुछ कॉपियों का ही मूल्यांकन शेष है। बताया कि जिन जिलों में मूल्यांकन शेष है, उनमें ऑरेंज जोन में बस्ती तथा रेड जोन में आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़, मेरठ, बरेली एवं वाराणसी शामिल हैं। 
विज्ञापन


मूल्यांकन के लिए प्रदेश में बनाए गए 281 केंद्रों में से अब मात्र 13 केंद्रों पर ही कॉपियां जांचीं जा रही हैं। सचिव ने स्पष्ट किया कि एक जून तक शेष 0.04 फीसदी कॉपियों का मूल्यांकन पूरा करके बोर्ड पूरी तरह से रिजल्ट की तैयारी में लग जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं का परिणाम जून के अंत तक घोषित कर दिया जाएगा। यूपी बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव को मिला तीन महीने का विस्तार भी 30 जून को पूरा हो रहा है।

99 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा 
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2020 की 99.06 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो गया है। परिषद ने 20 जून तक परिणाम जारी करने की कवायद शुरू की है।

परिषद की सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार तक 67 जिलों में मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है।  ऑरेंज जोन के बस्ती तथा रेड जोन के आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़, मेरठ, बरेली तथा वाराणसी में मूल्यांकन थोड़ा बकाया है।  


281 में से 268 मूल्यांकन केंद्रों में मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। 13 मूल्यांकन केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य अभी चल रहा है। शेष मूल्यांकन एक-दो दिन में पूर्ण हो जाने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed