फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   up board examination registration for 9th and 10 class date extended till 6 september

UP BOARD ने 9वीं -11वीं के रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ाई, 6 सितंबर तक करें आवेदन

Wed, 29 Aug 2018 07:51 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 29 Aug 2018 07:51 PM IST
विज्ञापन
up board examination registration for 9th and 10 class date extended till 6 september

उत्तर प्रदेश बोर्ड अपने तकरीबन 27 हजार स्कूलों में कक्षा 9 और 11 वीं में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि को 6 सितंबर तक बढ़ा दिया है। बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि स्कूलों के प्रधानाचार्य अग्रिम पंजीकरण शुल्क 50 रुपये प्रति छात्र की दर से चालान के माध्यम से कोषागार में जमा कर सकेंगे और इसकी सूचना, छात्र-छात्राओं का विवरण बोर्ड की वेबसाइट पर 6 सितंबर की रात 12 बजे तक अपलोड कर सकेंगे।7 से 10 सितंबर तक वेबसाइट पर अपलोड विवरणों की चेकलिस्ट प्राप्त कर प्रधानाचार्य उनके नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, विषय, फोटो आदि की जांच करेंगे। जांच में मिली कमी 11 से 20 सितंबर रात 12 बजे तक वेबसाइट पर संशोधित किया जा सकेगा। इससे पहले बोर्ड ने पंजीकरण की अंतिम तारीख 25 अगस्त रखी थी लेकिन बड़ी संख्या में स्कूल पंजीकरण नहीं करा सके थे। 25 अगस्त तक कक्षा 9 के महज  2 करोड़ 96 लाख 6 हजार 345 और 11 वीं में 22 लाख 79 हजार 563 (कुल छात्र 5245908) विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था। 10वीं-12वीं के बच्चों के पंजीकरण की तारीख भी 6 सितंबर तक बढ़ा दी गई थी।

विज्ञापन


मुख्य जानकारी
-बोर्ड ने 25 अगस्त कक्षा 9 व 11 के पंजीकरण की अंतिम तिथि रखी थी।
-25 अगस्त तक कक्षा 9 में 29,66,345 11वीं में 2279563 (कुल 5245908) विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था।
- माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, विषय, फोटो आदि की जांच करने के बाद करें रजिस्ट्रेशन
- डॉक्यूमेंट में कमी ठीक करने के  लिए 11 से 20 सितंबर रात 12 बजे से पहले वेबसाइट पर संशोधित किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed