{"_id":"66f24ff145c89383030212d4","slug":"up-board-exam-2025-registration-window-for-class-10-and-12-will-close-tomorrow-2024-09-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Board Exam 2025: कल बंद हो जाएगी कक्षा 10 और 12 के लिए पंजीकरण विंडो, इस शुल्क के साथ करें आवेदन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UP Board Exam 2025: कल बंद हो जाएगी कक्षा 10 और 12 के लिए पंजीकरण विंडो, इस शुल्क के साथ करें आवेदन
Tue, 24 Sep 2024 11:06 AM IST
मेघा झा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Tue, 24 Sep 2024 11:06 AM IST
सार
UP Board Exam 2025: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों के पास पंजीकरण करने का आखिरी दिन कल है। जिन परीक्षार्थियों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, वे कल 25, सितंबर दोपहर 12 बजे तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Board Exam 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 10 और 12 तक के पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 सितंबर कर दी है। शासन के जारी आदेश के अनुसार सत्र 2025 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थी 25 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू हो गई थी। पांच अगस्त तक निर्धारित शुल्क के साथ आवेदन लिए गए। उसके बाद 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 31 अगस्त तक पंजीकरण हुआ।
विज्ञापन
शिक्षक नेताओं ने अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की। यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने फिर से 25 सितंबर तक पंजीकरण का मौका दिया। इसके बाद से स्कूलों के प्रधानाचार्य 26 से 30 सितंबर तक छात्रों के विवरण की जांच करेंगे। वहीं 1 से 5 अक्तूबर तक पंजीकरण फॉर्म में त्रुटि संशोधन का मौका मिलेगा। वहीं कक्षा नौ व 11 के परीक्षा शुल्क समेत विद्यार्थियों के विवरण अपलोड करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर से बढ़ाकर 25 सितंबर कर दी गई।
विज्ञापन
गत वर्ष के पंजीकरण
पिछले वर्ष हाईस्कूल में 27,49,364 और इंटरमीडिएट में 24,52,830 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था और कुल 55,25,342 छात्र-छात्रा पंजीकृत हुए थे। इस बार अब तक हाईस्कूल में 27,41,813 और इंटरमीडिएट में 26,78,176 पंजीकरण हुए हैं। बचे हुए चार दिनों में कुछ और पंजीकरण हो जाएंगे। वहीं, 9वीं और 11वीं में पंजीकरण की प्रक्रिया 20 सितंबर को पूरी हो गई है। पंजीकरण पूरा होने के साथ ही 25 सितंबर से केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यह प्रक्रिया 28 नवंबर तक पूरी करनी होगी।
आखिरी मौका
- फोटो : अमर उजाला
अंतिम सूची अपलोड
बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के अनुसार, 31 अगस्त, 2024 के बाद सभी संस्थागत और व्यक्तिगत छात्रों को 20 सितंबर, 2024 तक प्रति छात्र 100 रुपये के विलम्ब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करना होगा। वहीं विलम्ब शुल्क के साथ जमा परीक्षा शुल्क की सूचना तथा छात्र/छात्राओं के शैक्षिक विवरण 25 सितंबर, 2024 (दोपहर 12:00 बजे तक) वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। इसी तरह, 26 सितंबर तक स्कूलों द्वारा छात्रों के विवरण का सत्यापन किया जाएगा, जबकि 01 अक्तूबर, 2024 (दोपहर 12:00 बजे तक) तक प्रधानाचार्य द्वारा ऑनलाइन सुधार की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। वहीं, 10 अक्तूबर, 2024 तक अंतिम सूची अपलोड की जाएगी।आवेदन करने के चरण
उम्मीदवार यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण करने के चरण बताए गए हैं।- UPMSP की आधिकारिक वेबसाट upmsp.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर रेगुलर या प्राइवेट लिंक चुनें।
- एक नया पेज खुलेगा, यहां अपना यूजर आईडी, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन डालें।
- विवरण दर्ज करने के बाद लॉगिन करें।
- इसके बाद परीक्षा फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट सुरक्षित रखें।
कमेंट
कमेंट X