{"_id":"611e1e058ebc3e79b801e4b7","slug":"up-board-exam-2022-upmsp-releases-time-table-for-advance-registration-see-here","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Up Board Exam 2022: यूपीएमएसपी की परीक्षाओं के लिए अग्रिम पंजीकरण समय- सारिणी जारी, यहां जानें तारीखें","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Up Board Exam 2022: यूपीएमएसपी की परीक्षाओं के लिए अग्रिम पंजीकरण समय- सारिणी जारी, यहां जानें तारीखें
Thu, 19 Aug 2021 06:40 PM IST
वर्तिका तोलानी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Thu, 19 Aug 2021 06:40 PM IST
सार
छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर एडवांस रजिस्ट्रेशन के लिए यूपी बोर्ड टाइम टेबल देख सकते हैं।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड 2022
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 अग्रिम पंजीकरण के लिए समय सारणी जारी कर दी है। इसके साथ ही, कक्षा 9वीं और 11वीं के अग्रिम पंजीकरण की तिथियां भी जारी कर दी गई हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर एडवांस रजिस्ट्रेशन के लिए यूपी बोर्ड टाइम टेबल देख सकते हैं।
विज्ञापन
इसी वजह से किया समय सारणी में संशोधन
आधिकारिक अधिसूचना में यूपीएमएसपी ने कहा है कि कोविड-19 महामारी की वजह से उत्पन्न होने वाली असाधारण परिस्थितियों के कारण यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के अग्रिम पंजीकरण और कक्षा 9वीं, 11वीं के लिए कुछ तिथियों को संशोधित किया गया है। इसलिए, यूपी बोर्ड ने सभी छात्रों से पंजीकरण करने, प्रवेश लेने और आवेदन पत्र भरने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
संस्थागत छात्र प्रवेश और व्यक्तिगत परीक्षा के लिए समय सारिणी
| घटना का नाम | दिनांक |
| संस्थान के प्राचार्य (कक्षा 10वीं और 12वीं) द्वारा प्रवेश और परीक्षा शुल्क प्राप्त करने की अंतिम तिथि | 15 सितंबर, 2021 |
| एकमुश्त चालान के माध्यम से कोषागार में शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 22 सितंबर 2021 |
| कोषागार में जमा परीक्षा शुल्क की जानकारी अपलोड करने की अंतिम तिथि | अक्टूबर 2021 (सुबह 12 बजे तक) |
| जमा परीक्षा शुल्क की सूचना विलम्ब शुल्क के साथ | 9 अक्टूबर 2021 तक |
| छात्रों का विवरण वेबसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तिथि | 10 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2021 |
| वेबसाइट पर छात्रों के अपलोड किए गए विवरण को संशोधित करना | 14 से 20 अक्टूबर, 2021 (सुबह 12 बजे तक) |
| यूपीएमएसपी के क्षेत्रीय कार्यालयों को ट्रेजरी पत्र की एक प्रति जमा करने की अंतिम तिथि | 25 अक्टूबर, 2021 |
कक्षा नौवीं, ग्यारहवीं के लिए समय सारिणी
| घटना का नाम | दिनांक |
| कक्षा 9वीं और 11वीं में छात्रों के प्रवेश की अंतिम तिथि | 15 सितंबर, 2021 |
| चालान के माध्यम से छात्र के अग्रिम पंजीकरण शुल्क के रूप में 50 रुपये कोषागार में एकमुश्त जमा करने की अंतिम तिथि | 6 अक्टूबर, 2021 (सुबह 12 बजे) |
| छात्रों के विवरण की जांच | 7 अक्टूबर से 9 अक्टूबर, 2021 |
| छात्रों के अपलोड किए गए विवरण को संशोधित करना |
10 से 17 अक्टूबर, 2021 (सुबह 12 बजे) |
| यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालयों को ट्रेजरी पत्र की एक प्रति जमा करने की अंतिम तिथि | 25 अक्टूबर, 2021 |
कमेंट
कमेंट X