UP Board Exam 2020 : 16 मार्च से होगा कॉपियों का मूल्यांकन, अप्रैल में आएगा रिजल्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं खत्म हो गई हैं और अब 16 मार्च से कॉपियों का मूल्यांकन होगा। कॉपियों के मूल्यांकन के लिए लखनऊ में चार केंद्र बनाए गए हैं। इन मूल्यांकन केंद्रों में 12 लाख कॉपियां जांची जाएंगी। मूल्यांकन केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के जरिए की जाएगी और हर केंद्र के बाहर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। बताया जा रहा है कि यूपी बोर्ड 24 अप्रैल को दसवीं और 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर सकता है।
अप्रैल में आएगा रिजल्ट
यूपी बोर्ड के दसवीं और 12वीं कक्षा के परीक्षाओं का परिणाम 24 अप्रैल को जारी किया जा सकता है। साल 2019 के मुकाबले इस बार बोर्ड की परीक्षाएं जल्दी खत्म हो गई हैं और ऐसे में रिजल्ट भी जल्दी ही घोषित किया जाएगा। हालांकि, अभी कॉपियों के जांच के लिए परीक्षकों की सूची जारी नहीं हुई है और जल्द ही बोर्ड की तरफ से यह सूची जारी कर दी जाएगी।
इसे भी पढ़ें- CTET 2020: आवेदन की अंतिम तिथि आज, यहां जाने पूरी प्रक्रिया
72 केंद्रों पर रद्द परीक्षा 12 मार्च को होगी
यूपी के 5 जिलों के 72 केंद्रों पर रद्द हुई परीक्षा दोबारा 12 मार्च को कराई जाएगी। इस दिन इन केंद्रों पर विद्यार्थी अपनी रद्द हुई परीक्षा दे सकते हैं। डीआईओएस डॉ मुकेश कुमार सिंह का कहना है कि परीक्षाओं की कॉपियों के चांज के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं। यहां 12 लाख कॉपियां जांची जाएंगी।
इसे भी पढ़ें- CTET 2020: पांच बातें जो आपको सीटीईटी परीक्षा के आवेदन के वक्त जरूर रखनी हैं याद
कौन से हैं ये मूल्यांकन केंद्र?
दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं की कॉपियों के जांच के लिए जो चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं वो- गवर्नमेंट जुबली इंटर कॉलेज, सिटी स्टेशन रोड, गवर्नमेंट हुसैनाबाद इंटर कॉलेज चौक, गवर्नमेंट निशातगंज इंटर कॉलेज और अमीनाबाद इंटर कॉलेज हैं।
कमेंट
कमेंट X