फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board Exam 2020, How many students to appear in highschool class10 and inter class 12

UP Board 2020: बोर्ड ने बताया इस बार कितने स्टूडेंट्स देंगे परीक्षा, जानें पिछली बार से कम या ज्यादा

Sat, 07 Sep 2019 12:00 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Sat, 07 Sep 2019 12:00 PM IST
सार

  • 2020 बोर्ड परीक्षा के लिए पूरी हो गई हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के आवेदन की तारीख
  • बोर्ड ने जारी किया परीक्षार्थियों का पूरा आंकड़ा

विज्ञापन
UP Board Exam 2020, How many students to appear in highschool class10 and inter class 12
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने 2020 में होने वाली हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स की संख्या की जानकारी जारी कर दी है। इसके साथ ही बोर्ड ने यह भी बताया है कि साल 2021 में होने वाली हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन भी पूरा हो चुका है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि यूपी बोर्ड ने पहले 2020 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 20 अगस्त रखी थी। जबकि 2021 में होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 25 अगस्त तय की गई थी। लेकिन बाद में राज्य के कई जिलों के बाढ़ से प्रभावित होने के कारण आवेदन और पंजीकरण की तारीख बढ़ा दी गई। ताकि बाढ़ प्रभावित जिलों के बच्चों को भी ये प्रक्रियाएं पूरी करने में सहूलियत हो। इसके बाद बोर्ड ने दोनों प्रक्रियाओं के लिए अंतिम तारीख 5 सितंबर तक बढ़ा दी थी।
विज्ञापन


अब प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने परीक्षार्थियों के आंकड़े जारी किए हैं। इसके अनुसार, 2020 की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कुल 56,01,034 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें से 30,33,961 परीक्षार्थी हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) और 25,67,073 परीक्षार्थी इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) की परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईस्कूल की परीक्षा में 30,12,855 संस्थागत और 21,106 व्यक्तिगत (प्राइवेट) परीक्षार्थियों ने आवेदन प्रक्रिया पूरी की है। जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा में 24,96,531 संस्थागत और 70,542 प्राइवेट परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है।


ये भी पढ़ें : इसरो सेंटर में छात्र ने पीएम मोदी से पूछा - राष्ट्रपति कैसे बनें? प्रधानमंत्री ने दिया ये जवाब

पिछले साल से कम या ज्यादा हैं परीक्षार्थी

2020 की परीक्षा में शामिल हो रहे कुल परीक्षार्थियों की संख्या 2019 की तुलना में काफी कम है। पिछले साल की तुलना में इस बार 194722 आवेदन कम हुए हैं।

हाईस्कूल में व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की संख्या 2019 की तुलना में कम हुई है। जबकि इंटरमीडिएट में बढ़ी है। 2019 की बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के लिए कुल 31,92,587 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 31,69,583 संस्थागत और 23,004 प्राइवेट थे। वहीं, इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 26,03,169 परीक्षार्थियों का पंजीकरण हुआ था। इनमें 25,36,432 संस्थागत और 66,737 प्राइवेट स्टूडेंट्स थे।

ये भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश: नकल पर सख्त हुई सरकार तो पांच लाख छात्रों ने छोड़ दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed