{"_id":"5aa102a04f1c1bf17b8bb073","slug":"up-board-exam-2018-more-than-five-crore-copies-will-be-checked-in-a-month","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP BOARD: एक महीने में जांची जाएंगी पांच करोड़ से अधिक कॉपियां","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UP BOARD: एक महीने में जांची जाएंगी पांच करोड़ से अधिक कॉपियां
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 08 Mar 2018 03:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं अंतिम दौर में हैं। 12 मार्च को अंतिम परीक्षा खत्म होने के बाद निरस्त परीक्षाएं होंगी। फिर 17 मार्च से कॉपियों का मूल्यांकन होगा। इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा की पांच करोड़ से अधिक कॉपियों के मूल्यांकन का काम प्रदेश भर के 247 केंद्रों पर होगा।
इस काम में 1.47 लाख शिक्षक लगाए जाएंगे। मूल्यांकन का काम अप्रैल के दूसरे सप्ताह तक हर हाल में पूरा कराने की तैयारी की जा रही है। सचिव नीना श्रीवास्तव का कहना है कि मूल्यांकन की योजना इस तरह से तैयार की जा रही है ताकि हाईस्कूल की कॉपियों को जांचने का काम पहले पूरा कराया जा सके।
वहीं हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंक इस बार यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर समय से अपलोड हो रहे हैं। कुल 36 लाख 81 हजार 46 में से अब तक 35 लाख 23 हजार 393 परीक्षार्थियों के प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक विद्यालयों ने वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं।
विज्ञापन
इससे फायदा यह होगा कि यूपी बोर्ड को हाईस्कूल का परिणाम जारी करने में विलंब नहीं होगा। इस बार हाईस्कूल का परिणाम पहले घोषित करने की योजना बनाई जा रही है। हालांकि, इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं हो सका है।

पूर्व में यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं पूरी होने के काफी समय बाद तक विद्यालयों से परीक्षार्थियों के अंक वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए जाते थे। इसके लिए बोर्ड के अफसरों को विद्यालयों पर दबाव बनाना पड़ता था।
इसके लिए विद्यालय प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने में लापरवाही बरतते थे, लेकिन इस बार परिस्थितियां बदल गईं हैं। विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे, परीक्षाओं को सख्ती और जल्द परिणाम घोषित करने की सरकार की घोषण के बीच विद्यालयों से समय से अंक अपलोड कर दिए।
बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव का कहना है कि शेष बचे 47858 परीक्षार्थियों के प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक भी अगले एक-दो दिन में वेबसाइट पर अपलोड हो जाएंगे।

कमेंट
कमेंट X