{"_id":"5aa0fe2e4f1c1bc65c8b61b0","slug":"up-board-elementary-mathematics-abolished-in-the-nine-class","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP BOARD: 9वीं के छात्रों के लिए सरकार का बड़ा फैसला, गणित विषय को लेकर बड़ा एलान","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UP BOARD: 9वीं के छात्रों के लिए सरकार का बड़ा फैसला, गणित विषय को लेकर बड़ा एलान
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 08 Mar 2018 03:50 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के विद्यालयों में नौवीं के छात्र-छात्राओं को अब प्रारंभिक गणित नहीं पढ़ना पड़ेगा। अप्रैल से शुरू हो रहे सत्र में एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू होने के बाद सरकार ने प्रारंभिक गणित को खत्म कर दिया है।
अब विद्यार्थी सिर्फ गणित विषय पढ़ेंगे। वहीं छात्राओं के लिए गणित अथवा गृह विज्ञान में से किसी एक विषय को चुनने का विकल्प पूर्व की भांति रहेगा। सरकार के इस फैसले पर बुधवार को राज्यपाल की मुहर लग गई।
राज्यपाल की अनुमति मिलने के बाद उप सचिव शासन संतोष कुमार रावत ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया। अभी तक विद्यार्थियों के लिए नौवीं एवं 10वीं में गणित एवं प्रारंभिक गणित अनिवार्य विषय के रूप में निर्धारित था। विद्यार्थियों को इसमें से किसी एक को चुनना पड़ता था, जबकि छात्राओं के लिए गृह विज्ञान भी विकल्प के रूप में है।

2020 में होगी हेल्थ केयर विषय की बोर्ड परीक्षा
व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में हेल्थ केयर, ऑटोमोबाइल्स, आईटी/आईटीईएस, रिटेल ट्रेडिंग एवं सुरक्षा विषय ट्रेड के रूप में शामिल किया है।
नए शैक्षिक सत्र में नौवीं एवं 11वीं में छात्र-छात्राएं इनमें से किसी एक को वैकल्पिक विषय के रूप में चुन सकेंगे।
नए शैक्षिक सत्र में नौवीं एवं 11वीं में छात्र-छात्राएं इनमें से किसी एक को वैकल्पिक विषय के रूप में चुन सकेंगे।
कमेंट
कमेंट X