फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board Class 10 Topper List 2025 Yash Pratap Singh with 97.83 percent, check list here

UP Board 10th Topper List 2025: टॉप-10 में 55 विद्यार्थी, यश प्रताप सिंह स्टेट टॉपर; देखें 10वीं की टॉपर लिस्ट

Sat, 26 Apr 2025 01:00 PM IST
Kripa Arora एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Kripa Arora Updated Sat, 26 Apr 2025 01:00 PM IST
सार

UP Board 10th Topper List 2025: यूपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। नतीजों के साथ ही टॉपर की सूची भी जारी हो गई है। इस साल भी छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने जिले का नाम रौशन किया। आइए जानते हैं टॉपर्स लिस्ट में किन छात्रों ने जगह बनाई है।

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट यहां देखें
यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट यहां देखें

विज्ञापन
UP Board Class 10 Topper List 2025 Yash Pratap Singh with 97.83 percent, check list here
UP Board Result 2025 - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

UP Board 10th Topper List 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजों आ चुके हैं। साथ ही टॉपर की सूची भी जारी हो चुकी है। यूपी बोर्ड 10वीं में 86.66 फीसदी छात्र और 93.87% छात्राएं सफलतापूर्वक पास हुए हैं। इस साल भी विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने जिले का नाम रौशन किया। यश प्रताप सिंह ने 10वीं में पूरे प्रदेश में टॉप किया है।

विज्ञापन



यह भी पढ़ें: पढ़ाई के साथ-साथ स्वास्थ्य भी जरूरी, हाईस्कूल टॉपर ने बताया सफलता का राज

विज्ञापन


जिन छात्रों ने अब तक अपना रिजल्ट नहीं देखा है, वे अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट पर सबसे पहले अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं।
रिजल्ट देखने के लिए 10वीं के छात्र  यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रिजल्ट देखने के लिए 12वीं के छात्र  यहां क्लिक करें


UP Board Result 2025: कक्षा 10वीं परिणाम का विवरण

यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 में कुल 25,45,815 छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिनमें 25,36,104 संस्थागत और 9,711 व्यक्तिगत परीक्षार्थी थे। सम्मिलित छात्रों में 13,27,024 बालक और 12,18,791 बालिकाएं थीं। इस वर्ष हाईस्कूल का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.11% रहा। कुल 22,94,122 परीक्षार्थी पास घोषित हुए, जिनमें 22,87,431 संस्थागत और 6,691 व्यक्तिगत छात्र शामिल हैं।



संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.19% रहा, जबकि व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का प्रतिशत 68.9% रहा। कुल सफल छात्रों में 11,49,984 बालक और 11,44,138 बालिकाएं शामिल रहीं। बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.66% और बालिकाओं का 93.87% रहा, जो कि बालकों से 7.21% अधिक है।



वहीं, संस्थागत परीक्षार्थियों का परिणाम व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की तुलना में 21.29% बेहतर रहा। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 92,594 परीक्षकों द्वारा किया गया। इसके अतिरिक्त, आंशिक विषयों की परीक्षा में विनियम के अंतर्गत 3,682 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए।

यह भी पढ़ें: यूपी बोर्ड 10वीं में यश प्रताप सिंह ने किया टॉप, यहां देखें यश की मार्कशीट



UP Board 10th Topper List 2025: इस साल 10वीं के टॉपर्स 



यह भी पढ़ें: हाईस्कूल के सेकेंड टॉपर को दो विषयों में मिले 100 पर्सेंटाइल; जानें बाकियों के अंक


रैंक 1- यश प्रताप सिंह 97.83 (जालौन)
रैंक 2- अंशी  97.67 ( इटावा) , अभिषेक यादव 97.67 (बाराबंकी)
रैंक 3- ऋतु गर्ग 97.50 (मुरादाबाद), अर्पित वर्मा 97.50 (सीतापुर) , सिमरन गुप्ता 97.50 ( जालौन)
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed