UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं में पास होने के लिए चाहिए कितने अंक? जानें कम हुए तो क्या होगा
UP Board 10th-12th Passing Marks:लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो चुका है। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं नतीजे घोषित हो चुके हैं। रिजल्ट आप अमर उजाला की वेबसाइट पर ही चेक कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि कितने अंक वाले पास होंगे।
यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
विस्तार
UP Board 12th Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) की 10वीं-12वीं परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र का इंतजार खत्म हो गया है। जो भी विद्यार्थी इस साल परीक्षा में शामिल हुए थे, वह अमर उजाला की वेबसाइट पर जा कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस बार 12वीं के परीक्षा कुल 80.38% उत्तीर्ण प्रतिशत रहा है। वहीं, 10वीं में कुल 90.40 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं।
यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
इसी बीच छात्रों के मन में सबसे बड़ा सवाल बार-बार यही उठ रहा है कि आखिर पास होने के लिए कितने अंक लाने जरूरी हैं। अगर आपके मन में भी यही सवाल है, तो हम आपको बताएंगे कि यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए कितने अंक जरूरी होते हैं और किन नियमों का पालन करना जरूरी है।
यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
10वीं-12वीं में पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?
यूपी बोर्ड (UP Board) की 10वीं और 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में न्यूनतम अंक प्राप्त करना जरूरी होता है। नियम के अनुसार, किसी भी छात्र को पास होने के लिए कम से कम 33% अंक लाने होते हैं। यानी अगर प्रश्न पत्र 100 अंकों का है तो उसमें पास होने के लिए कम से कम 33 अंक जरूरी हैं। इसी तरह अलग-अलग अंकों वाले पेपर में भी 33% का नियम लागू होता है।
अगर किसी विषय में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों शामिल हैं, तो छात्रों को दोनों में अलग-अलग पास होना जरूरी होता है। यानी थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य है।

अगर कम अंक आ जाएं तो क्या होगा?
- अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलता है। इसमें वह दोबारा परीक्षा देकर पास हो सकता है और अपना साल बचा सकता है।
- अगर अंक बहुत थोड़े कम हैं और छात्र पासिंग मार्क्स के करीब है, तो कुछ मामलों में बोर्ड ग्रेस मार्क्स भी दे सकता है, लेकिन यह पूरी तरह बोर्ड के नियम और निर्णय पर निर्भर करता है।
ग्रेस मार्क्स देने के नियम
यूपी बोर्ड (UP Board) परीक्षा में कुछ खास परिस्थितियों में छात्रों को ग्रेस मार्क्स दिए जाते हैं। इसका उद्देश्य यह होता है कि अगर कोई छात्र बहुत थोड़े अंकों से फेल हो रहा है, तो उसे पास होने का एक और मौका मिल सके। यह नियम बोर्ड की नीति के अनुसार लागू किया जाता है और सभी छात्रों पर समान रूप से विचार करके ही निर्णय लिया जाता है।
अगर कोई छात्र किसी एक विषय में पास होने से कुछ ही अंक पीछे रह जाता है, तो बोर्ड उसे सीमित ग्रेस मार्क्स देकर पास कर सकता है। यह आमतौर पर तब लागू होता है जब छात्र के कुल परिणाम पर इसका ज्यादा प्रभाव न पड़े और वह न्यूनतम पासिंग क्राइटेरिया के करीब हो। हालांकि, ग्रेस मार्क्स देना पूरी तरह बोर्ड के विवेक पर निर्भर करता है और इसे हर छात्र को नहीं दिया जाता।

UP Board Result 2026 Download: कैसे चेक करें यूपी बोर्ड परिणाम
- सबसे पहले अमर उजाला वेबसाइट के रिजल्ट अनुभाग में जाएं।
- इसके बाद, विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से यूपी बोर्ड चुनें, यह आपको सूची में थोड़ा नीचे मिलेगा।
- अब 10वीं कक्षा के छात्र 10वीं वाले लिंक पर और 12वीं के छात्र 12वीं वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगे गए क्रेडेंशियल (पंजीकरण संख्या/रोल नंबर/रोल कोड आदि) दर्ज करें।
- सबमिट पर क्लिक करें।
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।
- आप चाहें तो यहां उपलब्ध डाउनलोड बटन की मदद से अपनी ऑनलाइन मार्कशीट को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
कमेंट
कमेंट X