फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board 2025: Failed the Exam? Here’s How the Grace Marks System Can Save Your Year

UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड परीक्षा में फेल हो गए तो क्या होगा? समझें ग्रेस मार्क्स से कैसे मिलेगा फायदा

Sun, 20 Apr 2025 01:17 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 20 Apr 2025 01:17 PM IST
सार

UP Board 10th-12th Result 2025: यूपी बोर्ड की परीक्षा अगर फेल हो गए तो क्या होगा? ऐसे में ग्रेस मार्क्स सिस्टम उनके लिए राहत बन सकता है। आइए समझते हैं कि यह सिस्टम कैसे काम करता है और किसे इसका लाभ मिल सकता है। यहां पढ़ें लाइव अपडेट

 


 

विज्ञापन
UP Board 2025: Failed the Exam? Here’s How the Grace Marks System Can Save Your Year
UP Board Result 2025 - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

UP Board Result 2025: 54 लाख से अधिक छात्र यूपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे। ऐसे में लाखों छात्रों के मन में यह सवाल है कि अगर वे किसी विषय में फेल हो गए, तो आगे क्या होगा? क्या साल बर्बाद हो जाएगा या पास होने का कोई और तरीका है? ऐसे में बोर्ड की ओर से मिलने वाले ग्रेस मार्क्स सिस्टम के बारे में जानना जरूरी हो जाता है। आइए समझते हैं कि ग्रेस मार्क्स क्या होता है और इससे छात्रों को कैसे फायदा मिल सकता है।

विज्ञापन

जानें ग्रेस मार्क्स सिस्टम

ग्रेस मार्क्स का मतलब होता है कि अगर कोई छात्र पासिंग मार्क्स से थोड़े अंकों से पीछे रह जाता है, तो उसे बोर्ड की ओर से कुछ अतिरिक्त अंक देकर पास कर दिया जाता है। उदाहरण के लिए, अगर किसी विषय में पासिंग मार्क्स 33 हैं और छात्र ने 31 या 32 अंक ही प्राप्त किए हैं, तो उसे ग्रेस देकर पास घोषित किया जा सकता है। यह पूरी प्रक्रिया बोर्ड की नीति और तय शर्तों के तहत की जाती है।

विज्ञापन


फिलहाल के लिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे खुद को पंजीकृत कर लें। पंजीकरण करने के बाद आपको परिणाम से जुड़ी हर ताजा जानकारी मिलती रहेगी।

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्र 
यहां पंजीकरण करें

किन छात्रों को मिलता है ग्रेस मार्क्स का लाभ?

ग्रेस मार्क्स उन्हीं छात्रों को दिया जाता है जो 1 या 2 विषयों में बेहद कम अंतर से फेल हुए होते हैं। यदि छात्र सभी विषयों में खराब प्रदर्शन करते हैं, तो उन्हें इसका लाभ नहीं मिलता। साथ ही, ग्रेस मार्क्स देने का निर्णय बोर्ड ही लेता है और यह तय मानकों पर आधारित होता है। इसका उद्देश्य यह होता है कि छात्रों का साल खराब न हो और वे अगली कक्षा में जा सकें।

कौन दे सकता है कंपार्टमेंट परीक्षा?

कंपार्टमेंट परीक्षा उन छात्रों के लिए होती है जो यूपी बोर्ड परीक्षा में एक या दो विषयों में फेल हो जाते हैं, लेकिन बाकी सभी विषयों में पास होते हैं। ऐसे छात्रों को बोर्ड की ओर से एक और मौका दिया जाता है ताकि वे उसी वर्ष पुनः परीक्षा देकर पास हो सकें और उनका साल खराब न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed