फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board 2022 Paper Leak class 12th english paper leak exam canceled in 24 Districts

UP Board 2022 Paper Leak: 12वीं अंग्रेजी के 316 ईडी और 316 ईआई सीरीज के पर्चे लीक, जानिए क्या हैं ये कोड

Wed, 30 Mar 2022 03:48 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 30 Mar 2022 03:48 PM IST
सार

UP Board 2022 Paper Leak: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के तहत बलिया जिले में आज दोपहर 2 बजे होने वाले अंग्रेजी के पेपर के लीक होने की वजह से यूपी के 24 जिलों में परीक्षा रद्द कर दी गई हैं। लीक हुए पेपर एक विशेष कोड सीरीज के हैं। 

विज्ञापन
UP Board 2022 Paper Leak class 12th english paper leak exam canceled in 24 Districts
UP Board 2022 Paper Leak - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UP Board 2022 Paper Leak : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के तहत बलिया जिले में बुधवार दोपहर दो बजे निर्धारित अंग्रेजी के पेपर के लीक होने का मामला सामने आने की वजह से यूपी के 24 जिलों में परीक्षा रद्द कर दी गई हैं। शेष जिलों में परीक्षा यथावत जारी है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के शिक्षा निदेशक एवं सभापति विनय कुमार पाण्डेय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जनपद बलिया में दिनांक 30-3-2022 की द्वितीय पाली में इण्टर मीडिएट की अंग्रेजी विषय के प्रश्न पत्र के लीक की आशंका के दृष्टिगत 24- जनपदों में समस्त परीक्षा केन्द्रों की द्वितीय पाली की परीक्षा निरस्त किए जाने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन

दोबारा कराए जाएंगे 316 ई डी तथा 316 ई आई सीरीज के पेपर

यूपी बोर्ड की ओर से जानकारी दी गई कि अंग्रेजी विषय की सीरीज-316 ई डी तथा 316 ई आई के प्रश्न पत्र के लीक की आशंका के दृष्टिगत निम्नलिखित 24- जनपदों में उक्त सीरीज के प्रश्न पत्र के वितरण के कारण इन जनपदों के समस्त परीक्षा केन्द्रों की द्वितीय पाली की परीक्षा निरस्त किए जाने का निर्णय लिया गया है

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या हैं 316 ई डी तथा 316 ई आई सीरीज?

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बोर्ड परीक्षा के प्रत्येक पेपर पर एक कोड सीरीज संख्या प्रिंट की जाती है। इसी संख्या के आधार पर परीक्षा में प्रश्न पत्रों का वितरण होता है। सिर्फ बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों को ही यह पता होता है कि किस सीरीज का पेपर कौनसे जिले या किस-किस परीक्षा केंद्र पर होना है। बुधवार को परीक्षा के लिए निर्धारित जाे पेपर लीक हुए हैं उन पर सीरीज-316 ई डी तथा 316 ई आई अंकित थी। इसके आधार पर बोर्ड अधिकारियों ने तुरंत पता लगा लिया कि किस-किस जिले के परीक्षा पत्र लीक हुए हैं। ऐसे सिर्फ उन्हीं के पेपर निरस्त किए गए हैं।  
 

विज्ञापन

सिर्फ इन जिलों में रद्द हुई अंग्रेजी की परीक्षा

  1. बलिया
  2. एटा
  3. बागपत
  4. बदायू
  5. सीतापुर
  6. कानपुर देहात
  7. ललितपुर
  8. चित्रकूट
  9. प्रतापगढ़
  10. गोंडा
  11. आजमगढ़
  12. आगरा
  13. वाराणसी
  14. मैनपुरी
  15. मथुरा
  16. अलीगढ़
  17. गाजियाबाद
  18. शामली
  19. शाहजहांपुर
  20. उन्नाव
  21. जालौन
  22. महोबा
  23. अंबेडकरनगर
  24. गोरखपुर


 

शेष जनपदों में द्वितीय पाली के पेपर यथावत

यूपीएमएसपी की ओर से जानकारी दी गई है कि उक्त 24 जनपदों को छोड़कर शेष जनपदों में द्वितीय पाली के इण्टर मीडिएट के अंग्रेजी विषय की परीक्षाएं यथावत आयोजित की जाएगी। प्रश्नगत 24 जनपदों में निरस्त की गई उक्त परीक्षा को आयोजित कराने की तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी।

संबंधित खबरें अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed