{"_id":"60a3803d8ebc3e384c6a928a","slug":"up-board-2021-will-lakhs-of-students-of-up-board-10th-be-promoted-soon-know-in-depth-news-safalta","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board 2021: जल्द ही प्रमोट किए जाएंगे यूपी बोर्ड 10वीं के लाखों छात्र? जानिए क्या है पूरी बात","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UP Board 2021: जल्द ही प्रमोट किए जाएंगे यूपी बोर्ड 10वीं के लाखों छात्र? जानिए क्या है पूरी बात
Tue, 18 May 2021 02:22 PM IST
पीआर डेस्क
Media Solution Initiative
Media Solution Initiative
Published by: पीआर डेस्क
Updated Tue, 18 May 2021 02:22 PM IST
सार
यूपी बोर्ड 10वीं के परीक्षार्थियों को कर सकता है प्रमोट। लगभग 30 लाख के करीब छात्रों को होगा इसका फायदा।
विज्ञापन
UP Board Exam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी बोर्ड जल्द ही हाईस्कूल की परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों छात्रों को सीबीएसई बोर्ड की तरह प्रमोट कर सकता है इसके लिए उसने अपनी तैयारियां करनी भी शुरू कर दी हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों से छमाही और प्री बोर्ड एग्जाम का प्राप्तांक व पूर्णांक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने के संबंध में एक नोटिस जारी की है। यह सूचना 18 मई, मंगलवार की शाम तक अनिवार्य रूप से देनी है, यानी इसके बाद इस संबंध में यूपी बोर्ड द्वारा जल्द ही कोई बड़ा निर्णय लेने के आसार हैं।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा इस साल आयोजित की जाने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को पहले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और फिर बढ़ते कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण तारीखों में बदलाव और परिवर्तन करने पड़ रहे थे जिससे बोर्ड छात्रों के सामने लगातार असमंजस की स्थिति बनी हुई थी लेकिन अब शायद यूपी बोर्ड ने भी केन्द्रीय बोर्ड की तर्ज 10वीं के परीक्षार्थियों को प्रमोट करने का मन बना लिया है जिसके चलते बोर्ड के सचिव दिव्यकान्त शुक्ल ने उच्चस्तरीय आदेशो के बाद नोटिस जारी कर सभी प्रधानाचार्यों को छमाही और प्री बोर्ड परीक्षाओं के प्राप्तांक और पूर्णांक बोर्ड की वेबसाइट पर अतिशीघ्र अपलोड करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही यह भी कहा गया है कि यदि कोई विद्यालय ऐसा नहीं करता है तो इसके लिए पूरी तरह से उस जिले के जिला विद्यालय निरीक्षक जिम्मेदार होंगे।
बता दें कि इस वर्ष यूपी बोर्ड हाईस्कूल में लगभग 30 लाख के करीब स्टूडेंट्स एग्जाम में शामिल होने वाले थे जिन्हें इस बात का सीधा फायदा मिल सकता है।
इंटर के स्टूडेंट्स जारी रखें अपनी तैयारी
हालांकि, बोर्ड द्वारा इंटर की परीक्षाओं के संबंध में अभी तक ऐसी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है इसलिए यूपी बोर्ड 12वीं के छात्रों को चाहिए कि वे अपनी तैयारियां सुचारू रूप से जारी रखें।
विज्ञापन
ऐसे फ्री में ऑनलाइन पढ़ाई
www.safalta.com द्वारा यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षाओं में शामिल होने वाले सभी स्टूडेंट्स के लिए फ्री क्रैश कोर्स का चलाया जा रहा है जिससे छात्रों को घर बैठे उनके एग्जाम की पूरी तैयारी कराई जा सके। इस फ्री क्रैश कोर्स में ऑनलाइन क्लासेस, प्रीवियस ईयर गेस पेपर और प्रैक्टिस पेपर भी मुहैया कराए जा रहे हैं। ये कोर्स उन विद्यार्थियों के लिए भी काम के हैं जो 9वीं और 11वीं से प्रमोट होकर 10 वीं और 12 वीं में आये हैं।
तो देर किस बात की अभी इस लिंक http://bit.ly/safaltaapp के जरिए Safalta App Download करें और बोर्ड परीक्षाओं की घर बैठे फ्री तैयारी शुरू करें।

कमेंट
कमेंट X