{"_id":"60782f358ebc3ec39e72b4bc","slug":"up-board-2021-learn-accounting-from-the-god-ca-praveen-ji-up-board-examination-safalta","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board 2021 : अकाउंट्स के गॉड सीए परवीन जी से जानिए बोर्ड परीक्षा में सफलता के सूत्र","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UP Board 2021 : अकाउंट्स के गॉड सीए परवीन जी से जानिए बोर्ड परीक्षा में सफलता के सूत्र
Thu, 15 Apr 2021 05:49 PM IST
देवेश शर्मा
Media Solution Initiative
Media Solution Initiative
Published by: देवेश शर्मा
Updated Thu, 15 Apr 2021 05:49 PM IST
सार
इस सेशन का आयोजन 17 अप्रैल को शाम 4 बजे किया जाएगा। आप Safalta के यूट्यूब चैनल व फेसबुक पेज पर इस सेशन से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड : उत्तर प्रदेश शिक्षा बोर्ड
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बोर्ड परीक्षाएं हर युवा के लिए बेहद अहम होती हैं, इन्हीं पर युवाओं का भविष्य निर्भर करता है। ऐसे में बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन को लेकर हर युवा पर काफी दबाव होता है। इस वर्ष यूपी बोर्ड की परीक्षाएं जल्द ही होने वाली हैं, ऐसे में युवा इसकी तैयारी को लेकर काफी चिंतित हैं, साथ ही कोरोना महामारी के कारण कोचिंग संस्थानों का बंद होना भी युवाओं के लिए चिंता का विषय है।
विज्ञापन
तैयारी के लिए छात्रों को सही मार्गदर्शन न मिल पाना उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती बनती जा रही है। छात्रों को सही मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए safalta.com नित्य safalta talk के माध्यम से एक्सपर्ट्स को बुलाता है, जो अपने अनुभव छात्रों से साझा करते हैं व उन्हें बेहतरीन तैयारी के खास टिप्स प्रदान करते हैं। इसी क्रम एक बेहद ही खास सेशन का आयोजन किया जा रहा है। आइए जानते हैं कौन हैं इस सेशन के प्रमुख वक्ता-
विज्ञापन
इस सेशन में सीए परवीन जी प्रमुख वक्ता के रूप में आ रहे हैं। इन्हें अकाउंट्स का भगवान कहा जाता है। अपने ग्रेजुएशन के समय इन्होंने अकाउंट्स में 100% अंक प्राप्त कर दिल्ली यूनिवर्सिटी टॉप किया था। साथ ही चार्टेड अकाउंटेंसी में भी ये एक रैंक होल्डर रह चुके हैं। साल 1990 के अकाउंट्स ओलंपियाड में गोल्ड मेडल भी प्राप्त किया था। ये पिछले कई सालों से सीए कर रहे छात्रों को अकाउंट्स पढ़ाते हैं। वर्तमान समय में ये प्रतिष्ठित अकाउंटेंसी संस्थान एल्डाइन सीए में अकाउंट्स पढ़ाते हैं। इनके पढ़ाने के तरीकों को छात्रों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। इन्हें अकाउंट्स का भगवान की उपाधि इनके छात्रों द्वारा ही प्रदान किया गया था।
विज्ञापन
क्यों खास है यह सेशन
यह सेशन अकाउंट्स के छात्रों के लिए बेहद खास तो है ही, साथ ही उन सभी छात्रों के लिए भी बेहद खास है जो बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। इस सेशन में परवीन जी छात्रों को बोर्ड परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने के खास टिप्स बताएंगे। अकाउंट्स की तैयारी में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, टाइम मैनेजमेंट, प्रैक्टिस, आदि सभी प्रमुख बातों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही छात्र अपने सवाल भी पूछ सकते हैं। जिनका जवाब सीए परवीन जी द्वारा दिया जाएगा।
कैसे जुड़ें इस सेशन से
बता दें कि इस सेशन का आयोजन 16 अप्रैल को सुबह 11 बजे किया जाएगा। आप Safalta के यूट्यूब चैनल व फेसबुक पेज पर इस सेशन से जुड़ सकते हैं। साथ ही आप इस लिंक पर क्लिक कर भी इस सेशन से जुड़ सकते हैं- http://bit.ly/safalta-talk-praveen-sharma
कमेंट
कमेंट X