UP Board 2020: अगर सोशल मीडिया और इंटरनेट से है लगाव, तो 12वीं के बाद इन कोर्स में बना सकते हैं करियर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड 2020: 12वीं पास होने के बाद कौन सा कोर्स करें इसको लेकर बहुत ही असमंजस की स्थिति होती है। सामान्य स्नातक कोर्स किया जाए या फिर फिर ट्रेंड में चल रहे कोर्स जैसे इंजीनियरिंग या बीबीए जैसे कोर्स में दाखिला लिया जाए। अगर आज के समय को देखा जाए तो यह दौर इंटरनेट का है। बहुत कम युवा ऐसे होंगे जो सोशल मीडिया या इंटरनेट को नही जानते हो या समझते हों। ऐसे में क्यों ना ऐसे कोर्सों के बारे में जान लिया जाए जो सोशल मीडिया और इंटरनेट से जुड़े हुए।
सोशल मीडिया मैनेजर
- सोशल मीडिया मैनेजर कंपनी और आम लोगो के बीच कम्युनिकेशन का काम करता है। सोशल मीडिया मैनेजर का काम कम शब्दों में प्रभावी ढंग से अपने ब्रांड को पेश करना है। सोशल मीडिया मैनेजर का काम वेबसाइट ट्रैफिक को भी मॉनीटरिंग भी करना होता है। इसके साथ ही जिस ब्रांड के साथ काम करते हैं उनके सोशल मीडिया अकाउंट जैसे - फेसबुक, ट्वीटर और यूट्यूब को संभालना भी होता है। इस फील्ड में करियर बनाने के लिए आपको सोशल मीडिया को अच्छे से हैंडल करना आना चाहिए।
वेब डिजाइनर
- वेब डिजाइनर की जरूरत आज लगभग प्रत्येक क्षेत्र में है। जितनी तेजी से डिजिटल मीडिया का विकास हो रहा है उतना ही वेब डिजाइनरों की भी जरूर होती जा रही है। वेब डिजाइनर का काम वेबसाइट को लुक देना कंटेंट कहां पर जाएगा और उसका लुक एंड फील अच्छा हो इसके लिए काम करता है। वेब डिजाइनिग कोर्स के लिए 12वीं के बाद कई कोर्स हैं। वेबसाइट डिजाइनिंग का डिप्लोमा कोर्स 3 से 6 महीने का होता है वहीं बीएससी इन एनीमेशन का डिग्री कोर्स भी कर सकते हैं। इन कोर्स के तहत आपको टेंपलेट डिजाइनिंग, बैनर डिजाइनिंग, एचटीएमएल और जावा स्क्रिप्ट जैसी बहुत सारी चीजे सिखाई जाती हैं।
ये भी पढ़ें - यूपी बोर्ड 2020: आज से दूरदर्शन पर चलेंगी 10वीं और 12वीं की कक्षाएं, लें पूरी जानकारी

कमेंट
कमेंट X