फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Board 2020 new exam pattern for pre board exams in Uttar Pradesh schools

UP Board 2020: बदला इस परीक्षा का पैटर्न, जानें अब कैसे होंगे सवाल

Tue, 29 Oct 2019 01:04 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Tue, 29 Oct 2019 01:04 PM IST
सार

  • इस बार यूपी बोर्ड के स्कूलों में होंगी एक स्तर की परीक्षाएं
  • शिक्षा विभाग द्वारा गठित समिति बनाएगी एक जैसा पेपर

विज्ञापन
UP Board 2020 new exam pattern for pre board exams in Uttar Pradesh schools
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड के छात्रों का पढ़ाई का स्तर परखने के लिए शिक्षा विभाग सभी स्कूलों में एक जैसी प्री-बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कराने जा रहा है। परीक्षाओं की डेटशीट भी एक जैसी ही होगी। दिसंबर में ये परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि नवंबर तक अतिरिक्त कक्षाओं के जरिए छात्रों की समस्याओं को दूर करें। पिछले वर्ष कुछ स्कूलों में इसे प्रयोग के तौर पर किया गया था। परिणाम अच्छा रहने पर शिक्षा विभाग इस बार भी ऐसा कर रहा है।

विज्ञापन

पहले कैसे होते थे सवाल

पहले हर स्कूल अपने स्तर पर प्री-बोर्ड परीक्षाएं कराता था। किसी स्कूल का पेपर थोड़ा कठिन होता था तो किसी का थोड़ा आसान रहता था। इससे जिले के स्तर पर बच्चों की पढ़ाई का स्तर पता नहीं चल पाता था। इसलिए शिक्षा विभाग ने ये कदम उठाया। इसके तहत एक क्लास के छात्रों को एक जैसा पेपर देना होगा। इसके लिए अलग-अलग स्कूलों के शिक्षकों की एक समिति बनाई जाएगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें : ये हैं एशिया के टॉप 10 प्रबंधन संस्थान, जानें भारत में किसे मिला पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

कब होगी प्री-बोर्ड परीक्षा

जिला विद्यालय निरीक्षक नीरज पांडेय ने बताया कि परीक्षा से पता चल सकेगा कि छात्रों की परीक्षाओं को लेकर कितनी तैयारी हो गई है। उसके नंबरों के आधार पर छात्रों के जिस विषय में नंबर कम होंगे, उसकी तैयारी कराई जाएगी। दिसंबर के प्रथम सप्ताह से प्री-बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। नवंबर के अंत तक डेटशीट जारी कर दी जाएगी।

नवंबर तक पूरी कराएं तैयारी

डीआईओएस ने बताया कि सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए तैयारी कराएं। नवंबर तक छात्रों को अलग-अलग विषयों में आने वाली दिक्कतों को एक्स्ट्रा क्लास के जरिए दूर करें। यदि किसी छात्र को विषय को समझने में परेशानी आ रही है तो उस पर विशेष ध्यान दिया जाए।

ये भी पढ़ें : Admission Alert: बीटेक, बीबीए, मेडिकल, लॉ..अनेक कोर्सेज में शुरू हो रही है प्रवेश प्रक्रिया 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed