{"_id":"5eb10c282ea9e658fe7a369c","slug":"up-board-2020-career-in-shot-term-course-of-yoga-and-interior-designing-after-12th","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Board Result 2020: बारहवीं के बाद ये शॉर्ट टर्म कोर्स कर आप भी जल्द पा सकते हैं नौकरियां","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UP Board Result 2020: बारहवीं के बाद ये शॉर्ट टर्म कोर्स कर आप भी जल्द पा सकते हैं नौकरियां
Tue, 05 May 2020 01:34 PM IST
Jaya Tripathi
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Tue, 05 May 2020 01:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
UP Board 2020: यूपी बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट अगले माह तक आने की संभावना है। 12वीं करने के बाद छात्र क्या करें, इसको लेकर उनके मन में कई सवाल होते हैं। इस समय कई ऐसे कोर्स हैं जो सामान्य कोर्स से हट कर जल्द नौकरी दिलाने में मददगार होते हैं। ये कोर्स आम कोर्स के मुकाबले जल्दी पूरे हो जाते हैं और इनमें नौकरी भी जल्द से जल्द मिलने की संभावना होती है। जानते हैं कुछ ऐसे शॉर्ट टर्म कोर्स के बारे में जिन्हें कर के आप जल्द नौकरी पा सकते हैं-
विज्ञापन
विज्ञापन
योगा कोर्स:
आज के दौर में व्यक्ति फिट रहना चाहता हैं। इसके लिए लोग जिम से लेकर योगा क्लास तक ले रहे हैं। इस लिए योगा शिक्षकों की मांग भी बढ़ रही है। योगा से शॉर्ट टर्म कोर्स से लेकर डिग्री कोर्स तक किये जा सकते हैं। इसमें करियर बनाने के लिए आपको एक अच्छा स्पीकर भी होना चाहिए। आप एक व्यक्ति से लेकर ग्रुप तक को अपनी बात योग के जरिए समझाने की क्षमता होनी चाहिए।
विज्ञापन
योगा कोर्स कराने वाले प्रमुख संस्थान:
- इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी
- मोरारजी देसाई नेशनल इस्टीट्यूट ऑफ योग, दिल्ली
- देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार, उत्तराखंड
विज्ञापन
इंटीरियर डिजाइनिंग:
आज के समय में सभी लोग अपने को दूसरे से अलग दिखाना चाहते हैं, इसके लिए लोग अपने घरों को भी एक अलग लुक देना चाहते हैं। इसके लिए इंटीरियर डिजाइनर की जरूरत होती है। इंटीरियर डिजाइनर का काम घर, ऑफिस आदि की साज-सजावट करना होता हैं। अगर आप की रूचि भी घर को व्यवस्थित और सुंदर बनाने में रहती है। तो आप इसमें अपना करियर बना सकते हैं। 12वीं में आपके विषय में अंग्रेजी, गणित, भौतिक और रसायन विज्ञान होने चाहिए।इंटीरियर डिजाइनिंग करने के टॉप इंस्टीट्यूट:
- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइनिंग
- सर जेजे स्कूल ऑफ ऑर्ट
- आर्क एकेडमी ऑफ डिजाइन
कमेंट
कमेंट X