UP Board Result 2025: इंटर के टॉपर्स में किसे मिले पूरे नंबर? जानें किस विषय में किसने हासिल किए 100 फीसदी अंक
UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड 12वीं की टॉपर महक जायसवाल ने भौतिकी और जीव विज्ञान में सबसे ज्यादा अंक मिले हैं। हालांकि, महक को किसी भी विषय में 100 फीसदी अंक नहीं मिले, लेकिन इस बाद भी उन्होंने पूरे प्रदेश में टॉप किया है।
यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट यहां देखें
यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट यहां देखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPMSP: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस साल कुल 25,98,560 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 76.60% रहा, जबकि लड़कियों ने 86.37% सफलता के साथ बाजी मारी। यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की टॉप-10 विद्यार्थियों की सूची में 30 छात्र-छात्राओं के नाम शामिल हैं, जिसमें 24 लड़कियां हैं। वहीं, टॉप-3 की सूची में कुल 6 विद्यार्थी शामिल है।
इंटरमीडिएट की परीक्षा में महक जायसवाल ने पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। उन्हें 500 में से 486 अंक मिले हैं। महक को भौतिकी और जीव विज्ञान में सबसे ज्यादा अंक मिले हैं। इन विषयों में मेधावी छात्रा ने 99 अंक हासिल किए हैं। सभी विषयों में यही उनका अधिकतम स्कोर रहा। हालांकि, महक को किसी भी विषय में 100 फीसदी अंक नहीं मिले, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने पूरे प्रदेश में टॉप किया है।
ऐसे में आइए जानते हैं कि टॉप-3 विद्यार्थियों की सूची में किस विद्यार्थी को किस विषय में सर्वाधिक अंक मिले हैं।
UP Board Result 2025: किन्हें और किन विषयों में मिले पूरे 100 अंक
टॉप-3 की सूची में तीन विद्यार्थियों को कुछ विषयों में 100 फीसदी तक अंक मिले हैं।- दूसरे स्थान पर आने वाली अमरोहा की साक्षी (484/500) को भौतिकी विज्ञान में 100 अंक मिले हैं।
- दूसरे स्थान पर आने वाले सुलतानपुर के आदर्श यादव (484/500) ने गणित में 100 अंक पाए हैं।
- तीसरे स्थान पर आने वाली इटावा की मोहिनी (484/500) को रसायन विज्ञान में 100 अंक मिले हैं।
| स्थान | नाम | विषय |
| दूसरा | साक्षी | भौतिकी विज्ञान |
| दूसरा | आदर्श यादव | गणित |
| तीसरे | मोहिनी | रसायन विज्ञान |
UPMSP UP Board 12th Topper LIst 2025: यह रहे इस साल के छह टॉपर
| स्थान | नाम | कुल अंक (500) | प्रतिशत | शहर |
| पहला | महक जायसवाल | 486 | 97.20% | प्रयागराज |
| दूसरा | साक्षी | 484 | 96.80% | अमरोहा |
| दूसरा | आदर्श यादव | 484 | 96.80% | सुल्तानपुर |
| दूसरा | शिवानी सिंह | 484 | 96.80% | प्रयागराज |
| दूसरा | अनुष्का सिंह | 484 | 96.80% | कौशाम्बी |
| तीसरा | मोहिनी | 482 | 96.40% | इटावा |
Mahak Jaiswal Marksheet: टॉपर महक की मार्कशीट
प्रयागराज की महक जायसवाल ने 12वीं कक्षा में टॉप किया है। महक ने 500 में से 486 अंक हासिल कर अपने शहर का नाम रौशन किया है। इंटरमीडिएट परीक्षा में महक ने 97.20% अंक पाए हैं। महक की पढ़ाई बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज, भुलाई का पुरा, प्रयागराज से हुई है। महक ने सभी विषयों में शानदार प्रदर्शन किया है।
| विषय | अंक | पूर्ण अंक |
|---|---|---|
| हिंदी | 95D | 100 |
| अंग्रेजी | 95D | 100 |
| भौतिकी | 99D | 100 |
| रसायन विज्ञान | 98D | 100 |
| जीव विज्ञान | 99D | 100 |
| कुल अंक | 486 (97.20%) | |
मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने विफल हुए विद्यार्थियों को निराश न होकर आत्म-मूल्यांकन करने को कहा है।
कमेंट
कमेंट X