फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board 12th Result 2025 Check Past Years Pass Percentage and Topper Scores

UP Board Result 2025: पिछले वर्षों में कैसा रहा 12वीं का रिजल्ट; कितने प्रतिशत छात्र हुए थे पास, यहां पढ़े

Fri, 25 Apr 2025 12:45 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 25 Apr 2025 12:45 PM IST
सार

UP Board 12th Result 2025: यूपी बोर्ड ने कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। नतीजों के साथ ही टॉपर की सूची भी जारी हो गई है। साथ ही टॉपर की सूची भी जारी हो चुकी है। इस साल कक्षा 12वीं की टॉप 10 लिस्ट में कुल 30 छात्र शामिल हैं।

यहां पढ़ें लाइव अपडेट

विज्ञापन
UP Board 12th Result 2025 Check Past Years Pass Percentage and Topper Scores
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

UP Board Result 2025: UP Board 12th Result 2025: यूपी बोर्ड ने कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। नतीजों के साथ ही टॉपर की सूची भी जारी हो गई है। साथ ही टॉपर की सूची भी जारी हो चुकी है। इस साल कक्षा 12वीं की टॉप 10 लिस्ट में कुल 30 छात्र शामिल हैं।

विज्ञापन

रिजल्ट देखने के लिए 10वीं के छात्र  यहां क्लिक करें

विज्ञापन

रिजल्ट देखने के लिए 12वीं के छात्र  यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की इंटरमीडिएट परीक्षा देश की सबसे बड़ी बोर्ड परीक्षाओं में से एक है। हर साल लाखों छात्र यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में सम्मिलित होते हैं और अपने प्रदर्शन से नए कीर्तिमान स्थापित करते हैं। पिछले कुछ वर्षों में परिणामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं, लेकिन इसके बावजूद हर साल प्रदर्शन में सुधार भी हुआ है। 

UP Board Result 2024: शुभम वर्मा 97.80% अंकों के साथ बने टॉपर

साल 2024 में यूपी बोर्ड 12वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 82.60% रहा। शुभम वर्मा ने 97.80% अंकों के साथ टॉप किया। इस वर्ष भी लड़कियों का शानदार प्रदर्शन रहा। इनका पास प्रतिशत 88.42% रहा, जबकि लड़कों का 77.78% रहा।

UP Board Result 2023: 75.52 प्रतिशत रहा 12वीं का रिजल्ट

साल 2023 में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 75.52% रहा। महौबा के शुभ छपरा ने 489 अंकों (500 में से) के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। सौरव गंगवार और अनामिका ने 97.80% अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। इस वर्ष उच्च माध्यमिक परीक्षा में कुल 27,69,258 छात्रों ने पंजीकरण कराया था।

यह भी पढ़ेंयूपी बोर्ड के रिजल्ट का इंतजार, सबसे पहले रिजल्ट देखने के लिए अभी यहां करें पंजीकरण

UP Board Result 2022: 85.33 प्रतिशत रहा सफलता दर 

साल 2022 में यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 85.33% छात्रों ने सफलता प्राप्त की। इस वर्ष फतेहपुर की दिव्यांशी ने 95.40% अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया और टॉप किया। इस साल छात्राओं का पास प्रतिशत 90.15% रहा, जो छात्रों के 81.21% के मुकाबले कहीं बेहतर था। अंशिका यादव और योगेश प्रताप सिंह ने 95.00% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

यह भी पढ़ें: कम मार्क्स पर भी मिल सकता है मौका, ये हैं छात्रों के पास मौजूद विकल्प

UP Board 2021: 12वीं छात्रों की सफलता की दर

यूपी बोर्ड 12वीं के परिणाम 2021 में कुल 26,10,247 पंजीकृत छात्रों में से 25,54,813 छात्र उत्तीर्ण हुए। यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 में कक्षा 12वीं के कुल 97.88% छात्र सफल हुए। इस वर्ष कुल लड़कों की संख्या 14,37,033 थी, जबकि लड़कियों की संख्या 11,17,780 रही। उत्तीर्ण प्रतिशत की बात करें तो लड़कों का 97.47% था, जबकि लड़कियों का 98.40% रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed