फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board 12th Result 2022 To Be Out Soon Know How to Check UP Inter Sarkari Result Here

UP Board 12th Result 2022: यूपी बोर्ड बारहवीं का परिणाम जल्द होगा जारी, जानें कैसे डाउनलोड कर सकेंगे

Sat, 11 Jun 2022 10:28 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 11 Jun 2022 10:28 AM IST
सार

UP Board Result 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से राज्य में दसवीं और बाहवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन मार्च से लेकर अप्रैल महीने के बीच किया गया था।

विज्ञापन
UP Board 12th Result 2022 To Be Out Soon Know How to Check UP Inter Sarkari Result Here
UP Board 12th Result 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

UP Board 12th Result 2022: माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (UPMSP) की ओर से राज्य में आयोजित की गई 12वी कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम की घोषणा 15 जून के बाद कभी भी की जा सकती है। परिणाम को लेकर अब छात्रों की बेसब्री भी बढ़ने लगी है। यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा बारहवीं के परिणाम की घोषणा ऑनलाइन रूप से की जाएगी।

विज्ञापन

जिन छात्रों ने इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। इसके साथ ही अमर उजाला भी आपको परिणाम से जुड़ी हर अपडेट सबसे पहले पहुंचाएगा। छात्र परिणाम किसी भी ताजा जानकारी और अपडेट के लिए हमारी वेबसाइट  www.amarujala.com/education पर विजिट करते रहें।  इस खबर में हम आपको यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम को चेक और डाउनलोड करने का सबसे सरल तरीका बताएंगे। आइए जानते हैं-: 

विज्ञापन

UP Board Result 2022: जानें कब हुई थी परीक्षा?

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से राज्य में दसवीं और बाहवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन मार्च से लेकर अप्रैल महीने के बीच किया गया था। बता दें कि परीक्षा के लिए करीब 51 लाख उम्मीदवारों ने अपना पंजीयन कराया था। इनमें 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए 24 लाख से अधिक छात्रों ने आवेदन किया था। कोरोना महामारी के प्रकोप के बाद यह देश में आयोजित की गई सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक थी। परीक्षा के बाद से ही छात्र बेसब्री से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। 

UP Board Result 2022: कब जारी होंगे परिणाम?

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ओर से जानकारी दी गई है कि रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके पूरा होते ही परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। परिणाम 15 जून के बाद कभी भी जारी कर दिए जाएंगे। ऐसी संभावना है कि बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं और बारहवीं दोनों के ही परिणाम एक साथ ही जारी किए जाएंगे।  


 

विज्ञापन

अमर उजाला भी आपको परिणाम आपके मोबाइल पर सीधा उपलब्ध कराएगा- 

मोबाइल पर परिणाम प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें- UP Board 12th Result

 

UP Board 2022 Result Update: इन वेबसाइट्स के जरिए देखें परिणाम

  • upmsp.edu.in
  • upresults.nic.in
  • upmspresults.up.nic.in
  • results.amarujala.com 

 

UP Board Result 2022 Live: ऐसे चेक कर सकेंगे 12वीं का रिजल्ट

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  • यहां होम पेज पर आपको 12वीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
  • इस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण जैसे जन्मतिथि और रोल नंबर आदि दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपका रिजल्ट सामने की स्क्रीन खुल जाएगा।
  • अब इसके बाद आप अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंट भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed