फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board 12th: Now know what the UPMSP Inter toppers want to do next, Read here about their dreams

UP Board: 'आईएएस बनकर समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करूंगी', जानें इंटर की टॉपर लड़कियों के क्या हैं सपने

Fri, 25 Apr 2025 08:17 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 25 Apr 2025 08:17 PM IST
सार

UP Board 12th Toppers: टॉपर महक कहती हैं कि उन्होंने टॉपर बनने के लिए बहुत मेहनत की है। रैंक-2 हासिल करने वाली साक्षी चौहान आईएएस बनकर समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करना चाहती हैं। आइए जानते हैं यूपी बोर्ड टॉपर्स के क्या सपने हैं।

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट यहां देखें
यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट यहां देखें

 

विज्ञापन
UP Board 12th: Now know what the UPMSP Inter toppers want to do next, Read here about their dreams
UP Board 12th Topper - फोटो : एएनआई

विस्तार

UP Board 12th Toppers: यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं में प्रयागराज की महक जायसवाल ने पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने 97.20% के साथ पूरे प्रदेश में टॉप किया है। साक्षी, आदर्श यादव, शिवानी सिंह और अनुष्का सिंह समेत कुल 4 विद्यार्थियों ने दूसरी रैंक हासिल की है। टॉपर महक कहती हैं कि उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है। आइए जानते हैं इस मुकाम पर पहुंचने के बाद, यूपी बोर्ड के टॉपर्स का क्या कहना है।

विज्ञापन

डॉक्टर बनना चाहती हैं महक जायसवाल

टॉपर महक कहती हैं कि उन्होंने टॉपर बनने के लिए बहुत मेहनत की है। इस मुकाम तक पहुंचने में उनके परिवार और शिक्षकों का बड़ा योगदान है। उनका कहना है कि घरवाले उन्हें काफी सपोर्ट करते थे। महक ने बताया कि उन्होंने छिपाकर पढ़ाई की है। यहां तक की महक अपने दोस्तों तक को भी यह नहीं बताती थीं कि वो पढ़ाई कर रही है। विज्ञान वर्ग की छात्रा महक का सपना है कि वह डॉक्टर बनकर देश औ्रर समाज की सेवा कर सकें। टॉपर महक जायसवाल की मार्कशीट यहां देखें

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएस बनकर समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करना है: साक्षी

96.80% अंको के साथ रैंक-2 हासिल करने वाली साक्षी चौहान का कहना है कि स्कूल में अच्छे से पढ़ाया जाता है। स्कूलों के अलावा, उन्होंने घर पर जाकर सेल्फ स्टड़ी भी की है। साक्षी का सपना आगे चलकर आईएएस ऑफिसर बनना है। साक्षी आईएएस बनकर समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करना चाहती हैं।

विज्ञापन

जेईई की तैयारी कर रही हैं अनुष्का सिंह 

दूसरे स्थान पर रहने वाली छात्रा अनुष्का सिंह ने 96.80% अंक हासिल किए हैं। अनुष्का कहती हैं कि स्कूल में उनकी दो घंटे की अतिरिक्त क्लास भी होती थी, जिसमें बच्चें शिक्षकों से अपने डाउट्स क्लियर करते थे। अनुष्का सिंह कहती हैं कि वह रोजाना कम से कम तीन-चार घंटे पढ़ाई करती थीं। वह वर्तमान में जेईई की तैयारी कर रही हैं, इसके बाद बीटेक की पढ़ाई करेंगी। वह आगे चलकर आईएएस ऑफिसर बनना चाहती हैं। 

सोशल मीडिया का इस्तेमाल केवल मोटिवेशनल वीडियों को देखने के लिए किया

मोहिनी ने 96.40% अंकों के तीसरी रैंक हासिल की है। वह इटावा की रहने वाली हैं। मोहिनी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। मोहिनी आईएएस ऑफिसर बनकर देश सेवा करना चाहती हैं। मोहिनी सोशल मीडिया का इस्तेमाल केवल मोटिवेशनल वीडियों को देखने के लिए करती थीं। उन्होंने परीक्षा में कम अंक हासिल करने वाले छात्रों को निराश न होने की सलाह दी है।

पीसीएस की तैयारी करना चाहती हैं शिवानी यादव

टॉप-10 की सूची में रैंक-9 हासिल करने वाली शिवानी यादव का कहना है कि उन्होंने अपनी पूरी पढ़ाई स्कूल में ही की है। उन्होंने किसी भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का सहारा नहीं लिया है। शिवानी कहती हैं कि उन्हें ऐसा लग रहा था कि उनके 92% अंक आएंगे, लेकिन रिजल्ट जारी होने पर पता चला कि उन्होंने 95.20% प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वह आगे चल कर पीसीएस की तैयारी करने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed