फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board 10th Result 2022 Declared at upmsp.edu.in Know Toppers and Passing Percentage Here

UP Board 10th Result OUT: यूपी बोर्ड दसवीं का परिणाम जारी, जानें पास प्रतिशत और टॉपर्स

Sat, 18 Jun 2022 02:53 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 18 Jun 2022 02:53 PM IST
सार

UP Board 10th Result OUT: हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में कुल 2781645 छात्र पंजीकृत थे। संस्थागत और व्यक्तिगत 2520634 शामिल हुए। 2222745 सफल हुए। परिणाम से जुड़ा हर अपडेट यहां देखें- UP Board Result Live

विज्ञापन
UP Board 10th Result 2022 Declared at upmsp.edu.in Know Toppers and Passing Percentage Here
UP Board Result - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UP Board 10th Result OUT: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी UPMSP ने दसवीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया है। इसके साथ ही परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे लाखों छात्रों को आराम मिला है। परिणाम को  माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉक्टर सरिता तिवारी ने घोषित किया है। जिन छात्रों ने इस साल दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट 2022 डायरेक्ट यहां चेक करें- UP Board 10th Result
विज्ञापन

UP Board 10th Result OUT: कितना रहा रिजल्ट?
यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं के परिणाम में कुल 88.18 फीसदी छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में कुल 2781645 छात्र पंजीकृत थे। संस्थागत और व्यक्तिगत 2520634 शामिल हुए थे 2222745 सफल हुए। कुल उत्तीर्ण 22.22,745 परीक्षार्थियों में से 11.69,488 बालक तथा 10.53,257 बालिकाएं उत्तीर्ण हुई हैं।परीक्षा में कुल अमर उजाला की ओर से इन सभी को शुभकामनाएं। 

UP Board 10th Result OUT: लड़कियों ने मारी बाजी
माध्यमिक शिक्षा की निदेशक डॉक्टर सरिता तिवारी ने जानकारी दी की इस परीक्षा में बाजी लड़कियों ने मारी है। लड़कियों का सफलता प्रतिशत 91.69 रहा है। वहीं, बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.05 है। बालिकाओं के पास होने का प्रतिशत 6.44 प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन

UP Board 10th Result OUT:  कानपुर के प्रिंस पटेल ने किया टॉप
यूपी बोर्ड 2022 की 10वीं की परीक्षा में कानपुर नगर के प्रिंस पटेल पहले स्थान पर रहे। उन्होंने 97.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। दूसरे स्थान पर दो छात्राएं संस्कृति ठाकुर और किरन कुशवाहा रही हैं। कन्नौज के अनिकेत शर्मा तीसरे नंबर पर रहे। परीक्षा में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.69 और छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.05 रहा है।

यहां देखें टॉपर की पूरी सूची-: 
  • कानपुर के प्रिंस पटेल टॉपर
  • मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर दूसरे नंबर पर 
  • कानुपर नगर की किरन कुशवाहा दूसरे नंबर पर 
  • कनौज के अनिकेत शर्मा तीसरे नंबर पर
  • प्रयागराज से आस्था चौथे नंबर पर
  • सीतापुर की शीतल वर्मा छठे नंबर पर
  • मऊ की हर्षिता शर्मा सातवें नंबर पर 
  • वाराणसी के आशुतोष कुमार आठवें नंबर पर 
  • रायबरेली के अजय प्रताप आठवें नंबर पर

UP Board 10th Result: कैसे चेक करें अपना परिणाम?

उम्मीदवार परिणाम को चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन करें-:
  • सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  • अब यहां दसवीं कक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी  जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट करें। 
  • अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed