फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   up board 10th result 2020 date: you can take admission in these courses to get a government job after 10th

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2020: 10वीं के बाद अगर इन कोर्सेस में लेते हैं प्रवेश, तो आसान हो जाएगी नौकरी की राह

Wed, 20 May 2020 01:22 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Wed, 20 May 2020 01:22 PM IST
विज्ञापन
up board 10th result 2020 date: you can take admission in these courses to get a government job after 10th
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2020 हाई स्कूल
यूपी बोर्ड दसवीं का रिजल्ट कब आएगा 2020 : 10वीं परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए एक बड़ा सवाल यह भी है, कि  इसके बाद किस पाठ्यक्रम में प्रवेश लें। 10वीं के बाद 11वीं में आमतौर पर विज्ञान वर्ग, वाणिज्य वर्ग और कला वर्ग में से किसी एक कोर्स में प्रवेश लेना होता है। इसके अतिरिक्त भी बहुत से कोर्स होते हैं। जिनमें प्रवेश लेकर आप जल्द ही नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं बहुत सी नौकरियां भी ऐसी होती हैं, जिनमें आप 10वीं के बाद आवेदन कर सकते हैं तो जानते हैं कुछ ऐसे कोर्स और नौकरियों के बारे में -
विज्ञापन

इंजीनियरिंग में डिप्लोमा -

  • अगर आप 10वीं के बाद ही इंजीनियरिंग के क्षेत्र में जाना चाहते हैं, तो आप पॉलिटेक्निक में प्रवेश ले सकते हैं। पॉलिटेक्निक कोर्स के बाद विद्यार्थी सीधे बी.टेक द्वितीय वर्ष में दाखिला पा सकते है। सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में दाखिले के लिए हर राज्य की प्रक्रिया अलग-अलग है। कुछ राज्यों में पॉलिटेक्निक कोर्स में प्रवेश के लिए एंट्रेंस परीक्षा देना जरूरी होता है और कई राज्यों में 10वीं के अंकों के आधार पर मेरिट सूची बनाई जाती है।
  • विज्ञापन

पॉलिटेक्निक में कुछ डिप्लोमा कोर्स-

  • सिविल इंजीनियरिंग
  • ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रोनिक्स एवं संचार
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग

UP Board Result 2020
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई में प्रवेश:

  • आईटीआई को Industrial Training Institutes यानी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कहते हैं। इसमें कई ट्रेड में डिप्लोमा दिए जाते हैं। इसमें डिप्लोमा करने के बाद आप प्राइवेट के साथ ही सरकारी नौकरी भी प्राप्त कर सकते हैं।

आईटीआई के कुछ प्रमुख कोर्स:

  • कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग अस्सिस्टेंट
  • कोर्स अवधि : 1 वर्ष
  • शैक्षिणक योग्यता : 10वीं

डी.टी.पी. ऑपरेटर:

  • कोर्स अवधि : 1 वर्ष
  • शैक्षिणक योग्यता : 10वीं

स्टेनोग्राफी/आशुलिपि या शॉर्टहैंड:

  • कोर्स अवधि : 1 वर्ष
  • शैक्षिणक योग्यता : 12वीं

इलेक्ट्रीशियन:

  • कोर्स अवधि : 1 वर्ष से 2 वर्ष
  • शैक्षिणक योग्यता : 10वीं

इन कोर्स के अलावा कई संस्थान 10वीं पास उम्मीदवारों को नौकरी का मौका देते हैं। भारत डाक भी 10वीं पास उम्मीदवारों को मौका देती है, वे ग्रामीण डाक सेवक के पद पर आवेदन कर सकते हैं। ग्रामीण डाक सेवक बनने के लिए  उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। वहीं भारतीय रेलवे में भी 10वीं पास उम्मीदवार ग्रुप डी के तहत गैंग मैन, स्विचमैन, ट्रैक मैन, गेटमैन, केबिन मैन, लीवर मैन, प्वॉइंट्स मैन, वेल्डर, फिटर आदि के पदों पर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed