{"_id":"5ec7b76c8ebc3e90602abd13","slug":"up-board-10th-result-2020-date-10th-pass-students-can-get-jobs-in-indian-navy-indian-army-and-indian-air-force","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड रिजल्ट 2020: 10वीं पास छात्रों के लिए है नौसेना, वायु सेना और थल सेना में करियर की अपार संभावनाएं","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2020: 10वीं पास छात्रों के लिए है नौसेना, वायु सेना और थल सेना में करियर की अपार संभावनाएं
Fri, 22 May 2020 05:06 PM IST
Jaya Tripathi
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Fri, 22 May 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2020 हाई स्कूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड दसवीं रिजल्ट 2020: 10वीं पास करने के बाद अगर आप सेना में भर्ती होना चाहते हैं। तो इसके लिए भारत की तीनों सेनाएं समय-समय पर भर्ती निकाल कर युवाओं को मौका देती हैं। तो चलिए जानते हैं कि 10वीं पास छात्र सेना में किन पदों पर हो सकते हैं चयनित और क्या होनी चाहिए योग्यता:...
विज्ञापन
भारतीय नौसेना:
- भारतीय नौसेना में 10वीं पास छात्रों के लिए मैट्रिक रिक्रूट (एमआर) एग्जाम के जरिए प्रवेश मिलता है। इस परीक्षा के माध्यम से स्टूडेंट शेफ (एमआर), स्टेवर्ड (एमआर) और सेनिटरी हाइजेनिस्ट (एमआर) सेना में शामिल हो सकते हैं। इस परीक्षा में 10वीं स्तर के प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा में विज्ञान, गणित और जनरल नॉलेज से संबंधिक सवाल पूछे जाते हैं। अधिक जानकारी के लिए इंडियन नेवी की वेबसाइट www.indiannavy.nic.in पर भी जा सकते हैं।
विज्ञापन
भारतीय थल सेना:
- भारतीय थल सेना में 10वीं पास छात्रों के लिए भी विकल्प मौजूद हैं। छात्र थल सेना के गैर तकनीकी शाखाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। गैर तकनीकी शाखा में आर्टलरी और इंफैन्टरी आर्म्ड कोर आते हैं। इस पद पर आवेदन करने के लिए 10वीं में उम्मीदवार के कम से कम 45 प्रतिशत अंक होने चाहिए। गैर तकनीकी शाखाओं के आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप भारतीय थल सेना की ऑफिसियल वेबसाइट www.indianarmy.nic.in पर भी जा सकते हैं।
विज्ञापन
भारतीय वायु सेना:
- भारतीय वायु सेना में सिर्फ नॉन-टेक्निकल पोस्ट्स के लिए 10वीं पास छात्र आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए नॉन-टेक्निकल पोस्ट्स (एयरमैन) की परीक्षा में सम्मलित होना होगा। कुछ पदों के लिए 10वीं पास होने के साथ-साथ कुछ विषय में स्पेशलाइजेशन की भी मांग की जाती है। योग्यता संबंधित पूरी जानकारी के लिए भारतीय वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट https://indianairforce.nic.in/ से प्राप्त कर सकते हैं।

कमेंट
कमेंट X