फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   up board 10th class exam 2020 sample paper of hindi subject

UP Board 2020: हिंदी विषय की तैयारी में इन प्रश्नों को करें शामिल

Fri, 03 Jan 2020 11:23 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Fri, 03 Jan 2020 11:23 AM IST
विज्ञापन
up board 10th class exam 2020 sample paper of hindi subject
यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 - फोटो : अमर उजाला
UP Board 2019: उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। इस वक्त हर विद्यार्थी पूरी मेहनत से परीक्षा की तैयारी में जुटा है। आपकी उस तैयारी में थोड़ी मदद करने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ जरूरी सवाल और उनके जवाब। आज यहां आपको कक्षा 10वीं के हिंदी विषय के कुछ अहम सवाल-जवाब पढ़ने को मिलेंगे। आप जानते होंगे कि बोर्ड परीक्षा में 70 अंकों की लिखित परीक्षा तथा 30 अंकों का विद्यालय स्तर पर प्रोजेक्ट वर्क पूरा करने के लिए दिया जाता है। कुल मिलाकर 100 अंकों की परीक्षा ली जाती है। आगे पढ़ें हिंदी के सवाल-जवाब...
विज्ञापन

बहुविकल्पीय प्रश्न
प्रश्न 1. इनमें से कोई एक कथन सत्य है, उसे पहचानकर सही उत्तर दें?
(A) जैनेन्द्र कुमार मुख्यतः नाटककार हैं।
(B) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल निबन्ध, समालोचना और इतिहास-लेखन के लिए प्रसिद्ध हैं।
(C) डॉ. हजारीप्रसाद द्विवेदी कवि एवं कहानीकार हैं।
(D) गबन, रंगभूमि जयशंकरप्रसाद जी के उपन्यास हैं।

उत्तरः (B) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल निबन्ध, समालोचना और इतिहास-लेखन के लिए प्रसिद्ध हैं।

प्रश्न 2. निम्न में से एक कथन सही है, उसे पहचानकर उत्तर दें?
(A) रामचन्द्र शुक्ल महान् नाटककार के रूप में प्रसिद्ध हैं।
(B) ममता जयशंकर प्रसाद का प्रसिद्ध नाटक है।
(C) भारतीय संस्कृति निबन्ध के लेखक डॉ. राजेन्द्र प्रसाद हैं।
(D) स्कन्दगुप्त प्रेमचन्द्र का प्रसिद्ध उपन्यास है।

उत्तरः (C) भारतीय संस्कृति निबन्ध के लेखक डॉ. राजेन्द्र प्रसाद हैं।

प्रश्न 3. इन कथनों में एक कथन सत्य है, उसे पहचानकर सही उत्तर दें?
(A) डॉ. श्यामसुन्दर शुक्ल महान् नाटककार के रूप में प्रसिद्ध हैं।
(B) डॉ. लक्ष्मीसागर वार्ष्णेय नाटककार थे।
(C) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल निबन्धकार थे।
(D) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद एकांकीकार थे।  

उत्तरः (C) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल निबन्धकार थे।

प्रश्न 4:   निम्नलिखित कथन में एक सत्य है, पहचानकर सही उत्तर का चयन करें?
(A) मुंशी प्रेमचन्द्र एक अच्छे उपन्यासकार थे।
(B) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल एक अच्छे कवि थे।
(C) गुलाबराय एक अच्छे नाटकार थे।
(D) हरिभाऊ उपाध्याय एक अच्छे कहानीकार थे।

उत्तरः (A) मुंशी प्रेमचन्द्र एक अच्छे उपन्यासकार थे।

प्रश्न 5: सही कथन पहचान कर उसका सही उत्तर दे।
(A) आचार्य चतुरसेन शास्त्री ने कई संस्मरण तथा रेखाचित्र लिखे हैं।
(B) उपेन्द्रनाथ 'अश्क' प्रसिद्ध कहानी लेखक हैं।
(C) डॉ. रामविलास शर्मा जीवनी-साहित्य के प्रसिद्ध लेखक हैं।
(D) बाबू गुलाबराय एक उपन्यासकार थे।

उत्तरः  (C) डॉ. रामविलास शर्मा जीवनी-साहित्य के प्रसिद्ध लेखक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 6. निम्नलिखित 'भाषा योगवाशिष्ठ' के लेखक का नाम लिखिए।
उत्तरः 'भाषा योगवाशिष्ठ' के लेखक का नाम रामप्रसाद निरंजनी है।

प्रश्न 7. भारतेन्दु युग के दो लेखकों का नाम बताएं?
उत्तरः भारतेन्दु युग के दो लेखक के नाम 
1. बालकृष्ण भट्ट 
2. प्रतापनारायण मिश्र

प्रश्न 8. निम्नलिखित में से 'उसने कहा था' किस विधा की रचना है।
उत्तरः 'उसने कहा था' कहानी विधा की रचना है।

प्रश्न 9. निम्नलिखित में गद्य-साहित्य का विविध रूपों में विकास किस काल में शुरु हुआ?
उत्तरः गद्य-साहित्य का विविध रूपों में विकास आधुनिककाल में हुआ।

प्रश्न 10. निम्नलिखित कहानीकारों में द्विवेदी युग के दो कहानीयों के नाम लिखिए। 
द्विवेदी युग के दो कहानीकार हैं-
(A) जयशंकरप्रसाद 
(B) मुंशी प्रेमचन्द्र 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed