फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board 10th and 12th Result 2021 Date UPMSP to release results by July 31 on upresults.nic.in

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2021: 31 जुलाई तक जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, आधिकारिक तारीख जारी नहीं

Mon, 26 Jul 2021 01:58 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 26 Jul 2021 01:58 PM IST
सार

  • उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अभी तक यूपी बोर्ड के दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणाम की तारीख जारी नहीं की है। 

विज्ञापन
UP Board 10th and 12th Result 2021 Date UPMSP to release results by July 31 on upresults.nic.in
उत्तर प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अभी तक यूपी बोर्ड के दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणाम की तारीख जारी नहीं की है। आधिकारिक तौर पर बोर्ड की तरफ से अभी तक रिजल्ट डेट की घोषणा नहीं हुई है। माना जा रहा है कि बोर्ड 31 जुलाई तक दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं का रिजल्ट जारी करेगा। दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-HBSE 12th Result 2021 Live Updates: 12वीं का रिजल्ट आज होगा जारी, 2 लाख से ज्यादा छात्र कर रहे इंतजार
विज्ञापन


आपको बता दें कि इस साल भी दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट एक साथ जारी किया जा सकता है। आमतौर पर यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट एक साथ जारी करता है। माध्यमिक शिक्षा परिषद रिजल्ट घोषणा से पहले तारीख की घोषणा करते आया है। इस बार भी संभावना है कि परिणाम की घोषणा की पूर्व सूचना बोर्ड की तरफ से दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे चेक कर सकेंगे दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

- यहां होमपेज पर ही आपको 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
 -जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
-दसवीं का रिजल्ट जारी होने के बाद ही आप देख सकेंगे।

इसे भी पढ़ें-HBSE 12th Result 2021: आज दोपहर जारी होगा हरियाणा बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे



साल 2019 में यूपी बोर्ड ने 27 जुलाई को रिजल्ट जारी किया था।  2019 यूपी बोर्ड 12वीं का परिणाम 70 प्रतिशत रहा था। इस परीक्षा में बड़ौत की तनु तोमर नें 97.8 प्रतिशत अंक लाकर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया था। 2020 में यूपी बोर्ड के बारहवीं का रिजल्ट 27 जून को जारी हुआ था। साल 2018 में बोर्ड का रिजल्ट 29 अप्रैल को जारी हुआ था। वहीं, साल 2019 में बोर्ड ने 9 जून को रिजल्ट जारी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed