{"_id":"5e6b298a8ebc3ea4cf1e41dc","slug":"up-board-10th-12th-result-2020-dateand-time-results-to-be-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board Result Date 2020: 16 मार्च से होगा कॉपियों का मूल्यांकन, अप्रैल में आएगा रिजल्ट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UP Board Result Date 2020: 16 मार्च से होगा कॉपियों का मूल्यांकन, अप्रैल में आएगा रिजल्ट
Fri, 13 Mar 2020 12:08 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा देते परीक्षार्थी
- फोटो : अमर उजाला
UP Board Result Date 2020: यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं समाप्त हो गई हैं और अब कॉपियों का मूल्यांकन होगा। कॉपियों के मूल्यांकन में सिर्फ तीन दिन बचे हैं। 16 मार्च से यूपी बोर्ड (UP Board 2020 ) की कॉपियों का मूल्यांकन होगा। कॉपियों के मूल्यांकन के लिए लखनऊ में चार केंद्र बनाए गए हैं। इन मूल्यांकन केंद्रों में 10वीं और 12वीं की कॉपियां जांची जाएंगी। मूल्यांकन केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के जरिए की जाएगी और हर केंद्र के बाहर पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का रिजल्ट अप्रैल में घोषित किया जाएगा। हालांकि, अभी बोर्ड ने परीक्षाओं के परिणाम घोषित होने के तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि यूपी बोर्ड के दसवीं और 12वीं कक्षा के परीक्षाओं का परिणाम 24 अप्रैल को जारी हो सकता है। साल 2019 के मुकाबले इस बार बोर्ड की परीक्षाएं जल्दी खत्म हो गई हैं और ऐसे में रिजल्ट भी जल्दी ही घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें- UGC NET 2020: विशेषज्ञों से जानिए कैसे करनी है हिंदी के लिए तैयारी? कौन-सी किताबें हैं जरूरी
विज्ञापन
कौन से हैं ये मूल्यांकन केंद्र?
दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं की कॉपियों के जांच के लिए जो चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं वो- गवर्नमेंट जुबली इंटर कॉलेज, सिटी स्टेशन रोड, गवर्नमेंट हुसैनाबाद इंटर कॉलेज चौक, गवर्नमेंट निशातगंज इंटर कॉलेज और अमीनाबाद इंटर कॉलेज हैं।
कमेंट
कमेंट X