{"_id":"62eca762ace40202b34d9625","slug":"up-bed-result-2022-will-be-out-soon-at-upbed2022-in-sarkari-result","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP BEd Result: यूपी बीएड परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UP BEd Result: यूपी बीएड परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
Fri, 05 Aug 2022 01:49 PM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Fri, 05 Aug 2022 01:49 PM IST
सार
UP Bed Result 2022: महात्मा ज्योतिबा फुले विश्वविद्यालय द्वारा यूपी बीएड, 2022 परीक्षा का आयोजन 06 जुलाई, 2022 को किया गया था। परीक्षा में करीब 06 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
up bed result 2022
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP BEd Result 2022: महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से यूपी बीएड जेईई/UP BEd JEE परीक्षा 2022 के परिणाम को जारी कर दिया गया है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा था कि परिणाम आज 05 अगस्त, 2022 को जारी किए जा सकते हैं और यह जारी हो भी गया। परिणाम को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार यूपी बीएड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट upbed2022.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया..
विज्ञापन
UP BEd Result 2022: कब हुई थी परीक्षा?
महात्मा ज्योतिबा फुले विश्वविद्यालय द्वारा यूपी बीएड, 2022 परीक्षा का आयोजन 06 जुलाई, 2022 को किया गया था। परीक्षा विभिन्न निर्धारित केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में करीब 06 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा राज्य के 75 जिलों में दो पाली में हुई थी। ऑफलाइन मोड में हुई परीक्षा में 100-100 अंकों के कुल दो सेक्शन में प्रश्न पूछे गए थे। सवालों के जवाब देने के लिए उम्मीदवारों को तीन घंटे का समय दिया गया था। इस परिणाम में प्रयागराज की रागिनी यादव पहले स्थान पर आई हैं। दूसरे स्थान पर नीतू देवी और तीसरे स्थान पर अभय कुमार गुप्ता रहे हैं। ये सभी प्रयागराज से हैं ।

UP BEd Result 2022: कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम?
- सबसे पहले उम्मीदवार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होमपेज पर दिखाई दे रहे रिजल्ट के सेक्शन में जाएं।
- अब यूपी बीएड 2022 परीक्षा के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे डाउनलोड कर के आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
यूपी बीएड परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद अगले चरण के रूप में काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में सफलता पाई है उन्हें काउंसलिंग में भाग लेने का मौका दिया जाएगा। उम्मीदवारों को उनके स्कोर के आधार कॉलेज अलॉट किए जाएंगे। काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल परिणाम के बाद जारी किया जाएगा। उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
कमेंट
कमेंट X