फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP BEd JEE Result 2025 awaited at bujhansi.ac.in; Check date and time here, link here to download scorecard

UP BEd Result: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के नतीजे जल्द, वेबसाइट पर एक्टिव है स्कोरकार्ड लिंक; ऐसे करें चेक

Mon, 16 Jun 2025 10:34 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 16 Jun 2025 10:34 AM IST
सार

UP BEd JEE Result 2025: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी बहुत जल्द उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी करने वाला है। बीयू झांसी हेल्पलाइन के अनुसार, नतीजे आज रात्रि 10 बजे तक वेबसाइट पर अपलोड होने की उम्मीद है। हालांकि, वेबसाइट पर स्कोरकार्ड लिंक उपलब्ध है।
 

विज्ञापन
UP BEd JEE Result 2025 awaited at bujhansi.ac.in; Check date and time here, link here to download scorecard
UP BEd JEE Result 2025 - फोटो : bujhansi.ac.in > cdn3.digialm.com

विस्तार

UP BEd 2025 Result: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी आज, 16 जून को उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी करने वाला है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे वेबसाइट bujhansi.ac.in. पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के स्कोरकार्ड आज, 16 जून को वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। वेबसाइट पर स्कोरकार्ड लिंक एक्टिव भी है।

विज्ञापन

UP Bed JEE 2025 Result Date: आज-कल में जारी हो जाएंगे नतीजे

बीयू झांसी के कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय 16 जून को परिणाम घोषित करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, परिणाम 14 जून को तैयार कर लिया गया था, जिसकी क्रॉस चेकिंग के बाद इसे एजेंसी को दे दिया गया है। अब परिणाम वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है। बीयू झांसी हेल्पलाइन के अनुसार, नतीजे आज रात्रि 10 बजे तक वेबसाइट पर अपलोड होने की उम्मीद है।

यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 1 जून को हुई थी। परीक्षा में तकरीबन 3.05 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। ओएमआर (ऑप्टिकल मार्क रिकग्निशन) शीट के स्कैनिंग का कार्य भी परीक्षा वाले दिन से ही प्रारंभ हो गया था। मूल्यांकन के बाद अब परीक्षा परिणाम को आरक्षण व वेटेज अंक के मानक पर तैयार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने अभ्यर्थी हुए थे शामिल

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकृत 3,44,546 अभ्यर्थियों में 3,05,099 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। पहली पाली में 89 प्रतिशत यानी, 3,05,331 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 11 फीसदी अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 3,05,099 अभ्यर्थी शामिल हुए।

विज्ञापन

UP BEd JEE Result 2025 Download: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड

परिणाम की घोषणा होने पर परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार नीचे बताए चरणो का पालन करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे:

  • सबसे पहले बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की आधाकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in. पर जाएं।
  • अब ऊपर ही दिख रहे "UTTAR PRADESH B.ED. JOINT ENTRANCE EXAMINATION 2025" बटन पर क्लिक करें।
  • आपको एक नये पेज पर पुनर्निर्देशित कर दिया जाएगा।
  • अब अगले चरण में "CLICK HERE TO DOWNLOAD SCORE CARD" वाले बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपसे लॉगिन डिटेल मांगी जाएंगी।
  • अपनी उपयोगकर्ता आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  • परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • भविष्य की जरूरतों के लिए अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed