फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP BEd JEE 2025: Admit cards out at bujhansi.ac.in; know here how to download Direct link

UP BEd JEE 2025 Admit Card: यूपी बीएड जेईई का प्रवेश पत्र जारी, एक जून को होगी परीक्षा; ऐसे करें डाउनलोड

Sun, 25 May 2025 12:54 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 25 May 2025 12:54 PM IST
सार

UP BEd JEE 2025: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी ने उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड तुरंत प्राप्त कर सकते है। 
 

विज्ञापन
UP BEd JEE 2025: Admit cards out at bujhansi.ac.in; know here how to download Direct link
Admit Card (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

UP BEd JEE 2025 Admit Card Out: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी ने उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UP BEd JEE 2025) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों ने प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे विश्वविद्यालय की वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाकर अपने लॉगइन विवरण का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

UP BEd JEE 2025: 1 जून को होगी परीक्षा 

उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UP BEd JEE) 2025 आगामी 1 जून 2025 को आयोजित की जाएगी। राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर इसका संचालन किया जाएगा। इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश के विभिन्न बीएड कॉलेजों में प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन

इन छह जिलों में नहीं होगी प्रवेश परीक्षा

संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा 2025 को लेकर एक अहम सूचना सामने आई है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि इस वर्ष बी.एड. एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन उत्तर प्रदेश के छह जिलों– चित्रकूट, हमीरपुर, कासगंज, ललितपुर, महोबा और श्रावस्ती में नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने आवेदन फॉर्म भरते समय इन जिलों को अपने परीक्षा केंद्र के रूप में चुना है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे सुधार विंडो के दौरान किसी अन्य जिले का चयन अवश्य कर लें। यदि उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा में परीक्षा केंद्र में बदलाव नहीं करते हैं, तो विश्वविद्यालय द्वारा स्वतः ही उन्हें किसी नजदीकी जिले में परीक्षा केंद्र आवंटित कर दिया जाएगा। इस निर्णय का उद्देश्य परीक्षा आयोजन को सुचारु और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है। 


यूपी बीएड जेईई एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है, जो उत्तर प्रदेश राज्य के विभिन्न कॉलेजों में बैचलर ऑफ एजुकेशन (बीएड) पाठ्यक्रम में योग्य उम्मीदवारों को प्रवेश प्रदान करने के लिए आयोजित की जाती है। हर साल, उत्तर प्रदेश सरकार विभिन्न विश्वविद्यालयों को यूपी बीएड जेईई परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी देती है। इस वर्ष बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परीक्षा आयोजित करेगा।

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं।
  • अब, यूपी बीएड जेईई 2025 परीक्षा पेज पर जाएं।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक खोलें।
  • जानकारी दर्ज करें और लॉगइन करें।
  • अपना एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed