UP BEd JEE 2023: यूपी बीएड संयुक्त दाखिला परीक्षा शुरू, पहली पाली में छूटी तो दूसरी में देने का मौका
UP BEd JEE 2023 Exam: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी के कुलपति प्रो मुकेश पांडेय ने बताया कि परीक्षा की सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा पहली पाली में छूट गई है तो उन्हें दूसरी पाली में परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP BEd JEE 2023 Exam: उत्तर प्रदेश में बीएड दाखिलों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी यूपी बीएड जेईई गुरुवार, 15 जून को 1,108 केंद्रों पर शुरू हो गई है। इसमें 4.72 लाख परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी के कुलपति प्रो मुकेश पांडेय ने बताया कि परीक्षा की सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। विशेष व्यवस्था के तहत जिन उम्मीदवारों की परीक्षा पहली पाली में छूट गई है तो उन्हें दूसरी पाली में परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा।
UP BEd JEE दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा पहली पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। इसमें सामान्य ज्ञान और भाषा की परीक्षा होगी। दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। इसमें अभिरुचि परीक्षण और विषय योग्यता की परीक्षा होगी। कोई परीक्षार्थी पहली पाली में परीक्षा नहीं दे पाता है तो उसे दूसरी पाली में परीक्षा देने का मौका मिलेगा। प्रवेश पत्र और अन्य औपचारिकताओं के बाद परीक्षार्थी दूसरी पाली में सम्मिलित हो सकता है।
UP BEd JEE में इन बातों का रखें ध्यान
-
परीक्षार्थी समय से एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पहुंच जाएं। -
अपने साथ प्रवेश पत्र की दो फोटोकॉपी, दो फोटो और पहचान पत्र अवश्य लेकर आएं। -
अपने साथ किसी प्रकार का कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर आदि लेकर न जाएं। -
परीक्षा के दौरान ओएमआर शीट पर किसी प्रकार का कोई चिह्न न लगाएं। -
अपनी ओएमआर शीट भरते समय बहुत सावधानी बरतें।
UP BEd JEE राज्य स्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा
यूपी बीएड जेईई एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है, जो उत्तर प्रदेश राज्य के विभिन्न कॉलेजों में बैचलर ऑफ एजुकेशन (बीएड) पाठ्यक्रम में योग्य उम्मीदवारों को प्रवेश प्रदान करने के लिए आयोजित की जाती है। हर साल, उत्तर प्रदेश सरकार विभिन्न विश्वविद्यालयों को यूपी बीएड जेईई परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी देती है। इस वर्ष बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी परीक्षा आयोजित कर रहा है।
कमेंट
कमेंट X