फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP BEd JEE 2022 last date to apply is today apply at upbed2022.in

UP BEd JEE 2022: उत्तर प्रदेश बीएड परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, जल्दी करें

Sun, 15 May 2022 04:39 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 15 May 2022 04:39 PM IST
सार

UP BEd JEE 2022: आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा, 2022  के लिए प्रवेश पत्र को 25 जून, 2022 को जारी कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
UP BEd JEE 2022 last date to apply is today apply at upbed2022.in
UP BEd JEE 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

UP BEd JEE 2022: उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा, 2022 (UP BEd JEE) के लिए आवेदन करने की आज आखिरी तारीख है। इस परीक्षा के लिए आवेदन खिड़की आज रविवार 15 मई, 2022 को समाप्त हो जाएंगे। जिन उम्मीदवारों को इस परीक्षा में शामिल होने की इच्छा है और अब तक अपना आवेदन नहीं कर पाएं हैं, वह इसे जल्द से जल्द उत्तर प्रदेश बीएड की आधिकारिक वेबसाइट upbed2022.in पर जाकर पूरा कर लें। हालांकि, उम्मीदवार विलंब शुल्क के साथ अपना आवेदन 20 मई, 2022 तक कर सकते हैं।

विज्ञापन

UP BEd JEE 2022: इस तारीख को होनी है परीक्षा
उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा, 2022 का आयोजन 06 जुलाई, 2022 को किया जाना निर्धारित है। इस साल बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन महात्मा ज्योतिबा फुले विश्वविद्यालय की ओर से किया जा रहा है। परीक्षा निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए होगी। उम्मीदवार इनका पालन करना न भूलें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

UP BEd JEE 2022: कब जारी होंगे प्रवेश पत्र?
आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा, 2022  के लिए प्रवेश पत्र को 25 जून, 2022 को जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी या नए अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें।

विज्ञापन

UP BEd JEE 2022: कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upbed2022.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे बीएड के लिए आवेदन के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के पंजीयन करें।
  • अब लॉगिन करें और आवेदन पत्र को भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed