UP BEd में दाखिले के लिए आज से आवेदन, आधार कार्ड अनिवार्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएड 2018-20 सत्र में दाखिले की संयुक्त प्रवेश परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया आज शाम 5 बजे से शुरू हो जाएगी। आवेदन 15 मार्च तक किए जा सकेंगे। प्रवेश परीक्षा 10 अप्रैल को होगी। इस बार के दाखिला प्रक्रिया की पूरी जिम्मेदारी लखनऊ यूनिवर्सिटी को सौंपी गई है।
एडमिशन को-आर्डिनेटर के अनुसार इस परीक्षा के लिए वो ही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिनकी शैक्षणिक योग्यता स्नातक में न्यूनतम 50 फीसदी या उससे ज्यादा रहेगा। वहीं इस बार बीएड आवेदन के समय ही अभ्यर्थी को अपने पूरे दस्तावेज अपलोड करने होंगे
कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?
परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवदेन के लिए अभ्यर्थियों को www.lkouniv.ac.in और www.upbed.nic.in पर लॉग इन करना होगा। इसके बाद उसमें मांगी गई जानकारी और डॉक्यूमेंट सबमिट करने होंगे। आवेदन के लिए लगने वाली फीस को डेबिट या फिर क्रेडिट कॉर्ड से पेमेंट कर सकते हैं।
अभ्यर्थी इतना ध्यान रखें कि इस बार बीएड आवेदन प्रक्रिया में आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए आधार नंबर से ही पंजीकरण कराना होगा।
कमेंट
कमेंट X