DU: रामानुजन कॉलेज में 'मास मीडिया और फिल्म अध्ययन' डिप्लोमा में एडमिशन शुरू, ऐसे करना होगा आवेदन
Delhi University: आज के दौर में मीडिया और फिल्म की अपनी एक अलग पहचान है। हर कोई मीडिया और फिल्म से जुड़ना चाहता है। मीडिया और फिल्म के क्षेत्र में अपना करिअर बनाना चाहता है। ऐसे में छात्रों के पास डीयू के इस कॉलेज में प्रवेश लेने का मौका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Delhi University: आज के दौर में मीडिया और फिल्म की अपनी एक अलग पहचान है। हर कोई मीडिया और फिल्म से जुड़ना चाहता है। मीडिया और फिल्म के क्षेत्र में अपना करिअर बनाना चाहता है। वर्तमान समय में मीडिया और फिल्म रोजगार के नित नए अवसर प्रदान कर रहा है। ऐसे में छात्रों के पास दिल्ली विश्वविद्यालय के रामानुजन कॉलेज के मास मीडिया सेंटर द्वारा 'मास मीडिया और फिल्म अध्ययन' डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने का मौका है। इस कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
रामानुजन कॉलेज के मास मीडिया सेंटर द्वारा 'मास मीडिया और फिल्म अध्ययन' डिप्लोमा पाठ्यक्रम यू.जी.सी. और दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा मान्यता प्राप्त है। प्रवेश लेने के इच्छुक उम्मीदवार आवेदन फार्म कॉलेज से प्राप्त कर सकते हैं। फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2023 है।
पाठ्यक्रम संयोजक डॉ.आलोक रंजन पांडेय ने बताया कि एक वर्ष की अवधि वाले इस पाठ्यक्रम के लिए विद्यार्थियों को मीडिया और फिल्म क्षेत्र के विशिष्ट और प्रशिक्षित लोगों के द्वारा शिक्षण और प्रशिक्षण दिया जायेगा।
इस डिप्लोमा पाठ्यक्रम का उद्देश्य मीडिया और फिल्म क्षेत्र के व्यावहारिक ज्ञान से परिचित कराकर रोजगारोन्मुख करना है। प्रवेश के लिए उम्मीदवारों से अंग्रेजी और हिंदी भाषा में निपुणता और कंप्यूटर का आधारभूत ज्ञान अपेक्षित है। पाठ्यक्रम में प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी कॉलेज की वेबसाइट www. ramanujancollege.ac.in पर उपलब्ध है।
कमेंट
कमेंट X