फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   University Grants Commission approved, now students will be able to do two degree courses simultaneously

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने दी मंजूरी, अब एक साथ दो डिग्री कोर्स कर सकेंगे छात्र

Fri, 22 May 2020 01:10 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Fri, 22 May 2020 01:10 PM IST
विज्ञापन
University Grants Commission approved, now students will be able to do two degree courses simultaneously

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने छात्रों को एक ही समय में दो डिग्री पाठ्यक्रम को एक साथ करने की अनुमति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इन दोनोंं डिग्री कोर्स में से एक को रेगुलर मोड में और दूसरे को ओपन या डिस्टेंस लर्निंग के माध्यम से करना होगा।

विज्ञापन


एक छात्र दो अलग पाठ्यक्रमों के साथ-साथ विभिन्न संस्थानों से दो डिग्री हासिल कर सकता है। इस विषय में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग जल्द ही एक अधिकारिक अधिसूचना जारी करेगा।
विज्ञापन


यूजीसी के उपाध्यक्ष भूषण पटवर्धन की एक समिति ने लोगों से मिले फीडबैक के आधार पर इस प्रस्ताव पर काम किया। समिति के अनुसार, चूंकि नियमित डिग्री में न्यूनतम उपस्थिति अनिवार्य है, इसलिए दूसरी डिग्री दूरस्थ शिक्षा या ऑनलाइन मोड के माध्यम से ही होनी चाहिए। इससे समिति को लगता है कि छात्रों को बेहतर करियर के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूजीसी के सचिव रजनीश जैन ने कहा "हाल ही में आयोग ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस निर्णय के आधार पर एक छात्र को एक साथ दो डिग्री करने की अनुमति दी जाएगी, लेकिन इन दो डिग्रियों में से एक नियमित तरीके से और दूसरा ऑनलाइन दूरस्थ माध्यम से पूरा करना होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि इस संबध में जल्द ही अधिसूचना जारी की जाएगी।"

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed