फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UNIRAJ Admit Card 2025: Rajasthan University UG admit Card Out at uniraj.ac.in, download link here

UNIRAJ Admit Card 2025: यूजी पाठ्यक्रमों के लिए जारी किए प्रवेश पत्र जारी, 19 मार्च से परीक्षा शुरू

Sat, 15 Mar 2025 10:49 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 15 Mar 2025 10:49 AM IST
सार

UNIRAJ Admit Card 2025: राजस्थान विश्वविद्यालय ने स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
UNIRAJ Admit Card 2025: Rajasthan University UG admit Card Out at uniraj.ac.in, download link here
Admit Card (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

UNIRAJ: राजस्थान विश्वविद्यालय (UNIRAJ) ने स्नातक प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष (पूर्व छात्र), और तृतीय वर्ष के सभी नियमित, पूर्व छात्र और स्वाध्यायी उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट uniraj.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


यूजी पाठ्यक्रमों के नियमित, पूर्व छात्रों और प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के स्वयंपाठी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा 19 मार्च, 2025 से शुरू होगी।

जरूरी निर्देश

  • अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय पोर्टल पर जाकर यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके प्रवेश पत्र की दो प्रतियां डाउनलोड करनी होंगी।
  • विज्ञापन
  • प्रवेश पत्र डाक या किसी अन्य माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे, इसे केवल ऑनलाइन ही प्राप्त किया जा सकता है।
  • फोटो अनिवार्य है। प्रवेश पत्र की दोनों प्रतियों में अभ्यर्थी का फोटो निर्दिष्ट स्थान पर स्पष्ट रूप से होना चाहिए।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • यदि एडमिट कार्ड पर फोटो उपलब्ध नहीं है, तो अभ्यर्थी को अपना नवीनतम पासपोर्ट आकार का फोटो चिपकाकर, परीक्षा केंद्र जाने से पहले इसे संबंधित प्रधानाचार्य से सत्यापित कराना होगा।
  • प्रवेश पत्र पर अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम और माता का नाम स्पष्ट और सही तरीके से अंकित होना चाहिए। यदि किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाए, तो इसे तुरंत विश्वविद्यालय प्रशासन से ठीक करवाएं।

 

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

यदि आप राजस्थान विश्वविद्यालय (UNIRAJ) की स्नातक परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, तो अपना एडमिट कार्ड आसानी से नीचे दिए गए चरणों का पालन करके डाउनलोड कर सकते हैं:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (uniraj.ac.in) पर जाएं।
  • होमपेज पर दाईं ओर मौजूद परीक्षा पोर्टल (Examination Portal) के विकल्प पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर आपको थ्योरी एडमिट कार्ड का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना यूजर आईडी, पासवर्ड और अन्य विवरण दर्ज करने होंगे।
  • सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें, इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • एडमिट कार्ड की सभी जानकारियां जांचें और फिर इसे डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य की जरूरत के लिए प्रवेश पत्र की हार्ड कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed