फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Union law minister to launch online course on Indian Constitution today, will start from 27 jan 2022

Course on Indian Constitution: भारतीय संविधान पर ऑनलाइन पाठ्यक्रम होगा लॉन्च, इस दिन से होगा शुरू

Thu, 25 Nov 2021 01:25 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 25 Nov 2021 01:25 PM IST
सार

किरेन रिजिजू आज भीम सभागार, डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर (डीएआईसी), 15, जनपथ, नई दिल्ली में आज भारतीय संविधान पर एक ऑनलाइन पाठ्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन
Union law minister to launch online course on Indian Constitution today, will start from 27 jan 2022
भारतीय संविधान - फोटो : social media

विस्तार

केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री, किरण रिजिजू आज भीम सभागार, डॉ. अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर (डीएआईसी), 15, जनपथ, नई दिल्ली में राष्ट्रीय कानूनी अध्ययन और अनुसंधान अकादमी (एनएएलएसएआर),  विधि विश्वविद्यालय के सहयोग से भारतीय संविधान पर एक ऑनलाइन पाठ्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। वहीं पाठ्यक्रम 'संविधान दिवस' की पूर्व संध्या पर शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन- इस कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन फ्री है। हालांकि, जो लोग प्रशंसा प्रमाणपत्र या योग्यता प्रमाणपत्र प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए एक आधिकारिक बयान के अनुसार, 100 रुपये का टोकन शुल्क जमा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आधिकारिक बयान- बयान में कहा गया है, "ऑनलाइन पाठ्यक्रम के सार को ध्यान में रखते हुए, इस अवसर पर भारत के प्रमुख विधि विश्वविद्यालयों के छात्रों, शिक्षकों और शीर्ष अधिकारियों की व्यापक और उत्साही भागीदारी भी देखने को मिलेगी।"

विज्ञापन

प्रक्रिया - नामांकन के बाद, उम्मीदवार संविधान के पाठ और प्रमुख मामलों के बारे में जान सकते हैं, संविधान में शामिल मौलिक नीति विकल्पों की पहचान कर सकते हैं, ऐतिहासिक विकास की जांच कर सकते हैं और स्वतंत्रता के बाद की संवैधानिक यात्रा को 15 वैचारिक वीडियो की एक श्रृंखला के माध्यम से समझ सकते हैं।

लिंक - ऑनलाइन पाठ्यक्रम वेबसाइट legalaffairs.nalsar.ac.in पर उपलब्ध होगा।

ये लोग भी होंगे शामिल - एसपीएस बघेल, कानून और न्याय राज्य मंत्री; अनूप कुमार मेंदिरत्ता, सचिव, कानूनी मामलों के विभाग और विधायी विभाग के सचिव, न्याय विभाग के साथ-साथ कानून और न्याय मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और प्रोफेसर (डॉ) फैजान मुस्तफा, कुलपति, NALSAR कानून विश्वविद्यालय भी शामिल होंगे। लॉन्च इवेंट में मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed