UKPSC Forest Guard Answer Key Out: उत्तराखंड वन रक्षक भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें डाउलोड
UKPSC Forest Guard Answer Key 2023: उत्तराखंड वन रक्षक भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। यह परीक्षा 625 केंद्रों पर हुई थी, जिसमें एक लाख 42 हजार 973 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UKPSC Forest Guard Answer Key 2023: उत्तराखंड वन रक्षक भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। यह परीक्षा 625 केंद्रों पर हुई थी, जिसमें एक लाख 42 हजार 973 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत के मुताबिक, परीक्षा के प्रश्नपत्रों के सेट-ए, बी, सी और डी की उत्तर कुंजी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in से डाउनलोड कर देख सकते हैं।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में शामिल रहे अभ्यर्थी अपनी उत्तर कुंजी का मिलान करने के बाद 18 अप्रैल से 24 अप्रैल तक इस पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये का शुल्क देना होगा। उत्तर कुंजी श्रृंखला ए, बी, सी और डी के लिए जारी की गई है। यूकेपीएससी वन रक्षक परीक्षा 9 अप्रैल को 13 जिलों में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की गई थी।
UKPSC भर्ती अभियान का उद्देश्य उत्तराखंड वन विभाग में वन रक्षकों के लिए कुल 894 रिक्तियों को भरना है। इसके लिए चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान 21,700 से 69,100 रुपये (लेवल-3) के तहत मिलता है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, पीईटी/पीएसटी शारीरिक परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन शामिल होंगे।
ऐसे करें डाउनलोड
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर, “उत्तर कुंजी” टैब पर क्लिक करें।
-
फॉरेस्ट गार्ड एग्जाम-2022 आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
-
यूकेपीएससी फॉरेस्ट गार्ड उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
-
अब डाउनलोड करें और चेक करें।
कमेंट
कमेंट X