फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UK Board 2020: Board meeting on the remaining exam dates

UK Board 2020: शेष परीक्षा की तिथियों को लेकर बोर्ड ने की बैठक, दो दिन में जारी हो सकता है कार्यक्रम

Thu, 04 Jun 2020 05:03 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Thu, 04 Jun 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
UK Board 2020: Board meeting on the remaining exam dates
uk board 2020

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं-12वीं परीक्षाओं को लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। शेष परीक्षाओं की तिथि की जानकारी अभी तक जारी नहीं हई है। हाल ही में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बैठक हुई, जिसमें 25 जून से पहले हाईस्कूल व इंटर बोर्ड की शेष परीक्षाएं संपन्न कराने का सुझाव दिया गया है। बैठक में शिक्षा निदेशक माध्यमिक आरके कुंवर, बोर्ड सचिव डॉ. नीता तिवारी, अपर सचिव ब्रजमोहन रावत, संयुक्त सचिव केके वाष्णेय, जनसंपर्क ऑफिसर एसपीएस नेगी, अपर सचिव नवीन पाठक, मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी आर्या, बीईओ आरएस नेगी, एबीईओ गीतिका जोशी आदि थे। बता दें कि परीक्षाओं का कार्यक्रम एक-दो दिन में जारी हो जाएगा।

विज्ञापन


मुख्य जानकारी

  • शिक्षा परिषद की बैठक बंद सभागार में 4 जून दिन बृहस्पतिवार को नवीन अनाज मंडी विश्राम गृह में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
  • विज्ञापन
  • इस बैठक में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया गया है। इस बैठक में बोर्ड के सभी सदस्य व अधिकारी मौजूद रहे।
  • उसके बाद पत्रकार वार्ता में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि हाईस्कूल और इंटर कक्षा की जो परीक्षा अधूरी रह गई हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • उसकी परीक्षाएं 25 जून से पहले कराने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए सभी तैयारियां आरंभ करने का निर्देश दिया जा चुका है।
  • इसके अलावा उन्होंने कहा पहले संपन्न हो चुकी परीक्षा में जो सेंटर थे, उन्हीं परीक्षा सेंटरों में परीक्षाएं आयोजित होंगी।
  • लॉकडाउन के दौरान जिन सेंटरों को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है, उनके निकट के किसी विद्यालय को परीक्षा सेंटर बनाया जाएगा।
  • जिन विषयों की परीक्षाएं पूर्व में हो गई हैं उनकी कॉपियों का भी शीघ्र मूल्यांकन होगा। इसके लिए सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया जा चुका है।
  • उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जाएगा। बच्चों के कक्षाओं में जाने से पहले गेट पर ही सैनिटाइज की व्यवस्था होगी।
  • सभी बच्चों को मास्क लगाकर परीक्षा देने आना होगा। एक पाली में हाईस्कल और दूसरी पाली में इंटर की परीक्षाएं होंगी।
  • पांडेय ने कहा कि परीक्षाएं कराने के लिए एक करोड़ का बजट पास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed