फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UK Board 10th Topper: Bageshwar Student Creates History with 99.20% Marks

UK Board 10th Topper List: कमल और जतिन बने उत्तराखंड बोर्ड 10वीं के टॉपर, 99.20% के साथ रचा नया रिकॉर्ड

Sat, 19 Apr 2025 11:25 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 19 Apr 2025 11:25 AM IST
सार

UBSE UK Board Class 10th Topper List: उत्तराखंड बोर्ड ने 10वीं के नतीजे और टॉपर लिस्ट जारी कर दिए हैं। अलग-अलग जिलों के मेधावी छात्रों ने टॉपर सूची में जगह बनाई है। इस बार बागेश्वर ने 10वीं परीक्षा में टॉप किया। कक्षा 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।

कक्षा 10वीं के लाइव अपडेट्स यहां पढ़ें।

विज्ञापन
UK Board 10th Topper: Bageshwar Student Creates History with 99.20% Marks
UK Board 10th Topper List - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

UK Board 10th Topper List: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने आज 10वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। साथ ही, बोर्ड ने टॉपर लिस्ट भी सार्वजनिक कर दी है, जिसमें राज्य के अलग-अलग जिलों से होनहार छात्रों ने स्थान पाया है। हाईस्कूल में बागेश्वर के करन सिंह ने टॉप किया है। उन्होंने 99.20 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया है।

विज्ञापन

99.20% के साथ दो छात्रों ने किया टॉप

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस साल दो छात्रों ने संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया। बागेश्वर के कमल सिंह चौहान और हल्द्वानी (नैनीताल) के जतिन जोशी ने 496 अंक (99.20%) प्राप्त कर टॉप किया है। दोनों ने अपने-अपने स्कूलों और जिलों का नाम रोशन करते हुए राज्य भर में मिसाल कायम की है। वहीं, टिहरी गढ़वाल की कनकलता ने 495 अंक (99.00%) के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन

संयुक्त तीसरे स्थान पर तीन विद्यार्थी

इस साल तीसरे स्थान पर भी तीन छात्रों ने संयुक्त रूप से जगह बनाई है। उत्तरकाशी के दिव्यम, रुद्रप्रयाग की प्रिया और ऊधम सिंह नगर की दीपा जोशी- तीनों ने 494 अंक (98.80%) हासिल कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। टॉपर्स की सूची में लड़कियों की हिस्सेदारी भी काफी मजबूत रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टॉपर की सूची इस प्रकार है:

रैंक नाम विद्यालय का नाम जिला प्राप्त अंक (500 में से) प्रतिशत (%)
प्रथम (संयुक्त) कमल सिंह चौहान विवेकानंद VMIC, मंडलसेरा बागेश्वर 496 99.20%
प्रथम (संयुक्त) जतिन जोशी HGS SVM IC, कुसुमखेड़ा हल्द्वानी, नैनीताल 496 99.20%
द्वितीय कनकलता SVM IC, न्यू टिहरी टिहरी गढ़वाल 495 99.00%
तृतीय (संयुक्त) दिव्यम गोस्वामी गणेश दत्त SVMIC उत्तरकाशी 494 98.80%
तृतीय (संयुक्त) प्रिया CAIC, अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग 494 98.80%
तृतीय (संयुक्त) दीपा जोशी PP SVMIC, ननकमत्ता ऊधम सिंह नगर 494 98.80%

यह भी पढ़ें: यूके बोर्ड का रिजल्ट चेक करने का सबसे आसान तरीका, ग्राफिक से समझें हर एक स्टेप

संतोषजनक रहा प्रदर्शन

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं कक्षा के इस बार के परिणामों में छात्रों का प्रदर्शन संतोषजनक रहा। कुल उत्तीर्ण छात्रों में से 12,439 (11.32%) ने सम्मान सहित (Distinction) अंक प्राप्त किए, जबकि 30,681 छात्रों (27.92%) ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की। यह दिखाता है कि काफी संख्या में छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

सबसे अधिक छात्र द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए, जिनकी संख्या 41,966 (38.19%) रही। इसके अलावा 14,631 छात्रों (13.31%) ने तृतीय श्रेणी में परीक्षा पास की। ये आंकड़े संकेत देते हैं कि अधिकांश छात्रों ने औसत से बेहतर प्रदर्शन किया है और कुल मिलाकर परिणाम सकारात्मक रहा है।

10वीं में चौथी रैंक पर संयुक्त रूप से 8 विद्यार्थियों ने मारी बाजी  

  • पीयूष रावत- गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर आईसी, उत्तरकाशी
  • अरमान सिंह चंद- श्री राजेंद्र मेमोरियल अकादमी, बारकोट, उत्तरकाशी
  • तमन्ना- एस.वी.एम.आई.सी.एस., चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी
  • अजय बहुगुणा- न्यू सुमन व्याकरण आई.सी., बारकोट, उत्तरकाशी
  • सृष्टि भट्ट- सी.ए.आई.सी., अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग
  • श्रद्धा जोशी- विवेकानंद वी.एम.आई.सी., मंडलसेरा, बागेश्वर
  • पंकज सिंह बिष्ट- राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, दौलतपुर, हल्द्वानी (नैनीताल)
  • अंजलि अटवाल- पी.पी.एस.वी.एम.आई.सी., नानकमत्ता, ऊधम सिंह नगर


Uttarakhand Board High School Result 2025: कुल परीक्षाफल 90.77%

हाईस्कूल (10वीं) के परीक्षा परिणाम में इस साल कुल पास प्रतिशत 90.77% रहा। इसमें लड़कों का पास प्रतिशत 88.20% रहा, जबकि लड़कियों ने 93.25% पास होकर एक और बार लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। 

यह भी पढ़ें: उम्मीद से कम आते हैं नंबर तो क्या करें? जानें छात्रों के पास रहते हैं क्या विकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed