UGC: बिना अनुमति यूजीसी का लोगो इस्तेमाल करने पर होगी कानूनी कार्यवाही, तुरंत हटाने का दिया निर्देश
UGC Logo: यूजीसी ने उसका लोगो इस्तेमाल कर रहे संस्थानों के लिए चेतावनी जारी करते हुए तुरंत लोगो को हटाने के लिए कहा है। यूजीसी ने कहा है कि ऐसा न करने वाले संस्थानों के खिलाफ संस्थानों के खिलाफ फर्जीवाड़ा करने के मामले में कानूनी और पुलिस दोनों ही कार्रवाई की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UGC Logo Using Guidlines: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने हाल ही में निजी संस्थानों के लिए एक महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति के उसके लोगो का इस्तेमाल करने वाले शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े निजी संस्थानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी संस्थानों को सूचित किया गया है कि वे अपने साइन बोर्ड और लेटरहेड से UGC का लोगो तुरंत हटा लें, अन्यथा उन्हें कानूनी और पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।
धोखाधड़ी में हो रहा लोगा का इस्तेमाल
हाल ही में आयोग को देश भर के करीब एक दर्जन निजी संस्थानों से संबंधित शिकायतें मिली हैं। ये संस्थान UGC के नाम और लोगो का गलत इस्तेमाल कर छात्रों को धोखा देने में लगे हुए हैं। UGC ने कहा है कि उसकी वेबसाइट पर संबद्ध संस्थानों की सूची उपलब्ध है, इसलिए छात्रों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी संस्थान में दाखिला लेने से पहले उसकी वेबसाइट पर जाकर उसकी जांच करें। इससे पहले, UGC ने 20 फर्जी विश्वविद्यालयों की पहचान की थी और उन्हें फर्जी विश्वविद्यालय घोषित किया था।
इसके अलावा, UGC उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए एक नया लीडरशिप प्रोग्राम शुरू करने की योजना बना रहा है। यह कार्यक्रम संस्थानों को अपनी शैक्षिक और शोध गतिविधियों को बेहतर बनाने में मदद करेगा और उन्हें वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर देगा।
2035 तक उच्च शिक्षा के सकल नामांकन अनुपात (GER) को 50% तक पहुंचाने का UGC का लक्ष्य है। वर्तमान में, देश में GER करीब 27% है। अगले दस वर्षों में, उच्च शिक्षा संस्थानों को अपनी क्षमता को दोगुना करने की आवश्यकता होगी, ताकि इस लक्ष्य को हासिल किया जा सके। UGC की यह पहल उच्च शिक्षा को और भी मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कमेंट
कमेंट X