{"_id":"5ea890120b2d33091b4cd925","slug":"ugc-suggestion-exam-time-should-be-two-hours-instead-of-three-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजीसी का सुझाव, तीन नहीं दो घंटे किया जाए परीक्षा का समय","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
यूजीसी का सुझाव, तीन नहीं दो घंटे किया जाए परीक्षा का समय
Wed, 29 Apr 2020 01:51 AM IST
संजीव कुमार झा
सीमा शर्मा, अमर उजाला
सीमा शर्मा, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 29 Apr 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
यूजीसी
- फोटो : पीटीआई
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा गठित एक कमेटी ने परीक्षा का समय तीन घंटे की बजाय दो घंटे करने की सिफारिश की है। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि वार्षिक परीक्षा 50 फीसदी अंकों की होनी चाहिए जबकि अन्य 50 फीसदी अंक पूर्व में आयोजित सेमेस्टर परीक्षा के प्रदर्शन पर आधारित किए जाएं। इसके अलावा अकादमिक सत्र 2020-21 में 40 फीसदी पाठ्यक्रम ऑनलाइन मोड से करवाने का भी सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक, 16 मई से 31 मई तक ऑनलाइन मोड से प्रोजेक्ट वर्क, इंटरनल असेस्मेंट, पाठ्यक्रम पूरा करना, इंटर्नशिप रिपोर्ट व प्लेसमेंट ड्राइव का काम हो जाना चाहिए। जबकि एक जून से 30 जून तक गर्मियों की छुट्टियां रहेंगी। सभी विश्वविद्यालय अकादमिक सत्र 2020-21 के लिए एक अगस्त से लेकर 31 अगस्त तक दाखिला प्रक्रिया पूरी कर लें। जबकि 30 सितंबर तक प्रवेश परीक्षा से विभिन्न डिग्री प्रोग्राम में दाखिले से संबंधित सभी दस्तावेजों की जांच कर सीट अलॉट कर दी जाए।
विज्ञापन
छह महीने का अतिरिक्त समय : कमेटी ने कहा है कि पीएचडी, एमफिल स्कॉलर्स को डिग्री पूरी करने और थीसिस जमा करने के लिए छह महीने का एक्सटेंशन पीरियड जोड़ा जाए।
विज्ञापन
कैरी फारवर्ड से प्रमोट करने का सुझाव
कमेटी ने कैरी फॉरवर्ड नाम से प्रमोट करने का भी सुझाव दिया है। दूसरे वर्ष के छात्रों को प्रमोट कर अगली कक्षा में भेजा जाए। लेकिन कोरोना से हालात ठीक होने पर परीक्षा ली जाए।
कमेंट
कमेंट X