फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC Says Indian Language Day will be celebrated in university on the birth anniversary of Subramania Bharati

Indian Language Day: सुब्रह्मण्य भारती की जयंती पर विवि में मनेगा भारतीय भाषा दिवस, यूजीसी ने लिखा पत्र

Tue, 01 Nov 2022 05:01 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 01 Nov 2022 05:01 AM IST
सार

भारतीय भाषा दिवस पर नाटक, भाषाई खेल, संगीत, कला प्रदर्शनी, भाषण, गायन व लेखन प्रतियोगिता और विभिन्न राज्यों के फूड कार्नर भी लगाए जाएंगे। कार्यक्रमों में अभिभावक, भाषा संघ, भाषा क्लब, सांस्कृतिक, कला, साहित्यिक संस्थान भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
UGC Says Indian Language Day will be celebrated in university on the birth anniversary of Subramania Bharati
महाकवि सुब्रह्मण्य भारती। - फोटो : Wikipedia

विस्तार

उत्तर-दक्षिण के सेतु के नाम से प्रसिद्ध महाकवि सुब्रह्मण्य भारती की जयंती के मौके पर स्कूलों और कॉलेजों में 11 दिसंबर को भारतीय भाषा दिवस मनाया जाएगा। इसका मकसद, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की सिफारिशों के तहत छात्रों को भारतीय भाषाओं की जानकारी देने, अन्य भारतीय भाषाएं सीखने के लिए प्रोत्साहित करना है। भारतीय भाषाओं के माध्यम से राष्ट्रीय एकता को मजबूती मिलेगी। 

विज्ञापन


इसमें नाटक, भाषाई खेल, संगीत, कला प्रदर्शनी, भाषण, गायन व लेखन प्रतियोगिता और विभिन्न राज्यों के फूड कार्नर भी लगाए जाएंगे। कार्यक्रमों में अभिभावक, भाषा संघ, भाषा क्लब, सांस्कृतिक, कला, साहित्यिक संस्थान भी शामिल होंगे। यूजीसी चेयरमैन प्रो. एम जगदीश कुमार ने बताया कि एनईपी की सिफारिश के तहत एक भारत-श्रेष्ठ भारत में ग्रेड 6-8 में छात्रों को भारत की भाषाओं से रूबरू करवाना है। 
विज्ञापन


छात्रों को भारत की भाषाओं के माध्यम से उन राज्यों के इतिहास, संस्कृति, खान-पान आदि को भी जानने का मौका मिलगा। तमिल साहित्यकार सुब्रह्मण्य भारती को उत्तर और दक्षिण के बीच सेतु माना जाता था। उनके देशभक्ति, राष्ट्रवाद को जगाने वाले ज्वलंत गीत थे। उनकी शिक्षा तमिलनाडु और वाराणसी में हुई थी। इसीलिए उनकी जयंती को भारतीय भाषा उत्सव दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नई तकनीक से भारतीय भाषाओं को सिखाने पर जोर
भारतीय भाषा दिवस के तहत भाषण, गायन, लेखन प्रतियोगिता, नाटक, कला प्रदर्शनी, संगीत, भाषाई खेल का आयोजन किया जाएगा। विभिन्न राज्यों के फूड कार्नर, विभिन्न राज्यों के पहनावे पर आधारित प्रदर्शनी आयोजित कराई जाएगी। भारत की भाषाई विविधता, संपन्नता और भविष्य के भारत, एक भारत-श्रेष्ठ भारत को दर्शाती भारतीय भाषाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। 


भाषा संघ, भाषा क्लब, संस्थान होंगे शामिल
इस कार्यक्रम में उच्च शिक्षण संस्थानों और स्कूली छात्रों के अभिभावकों को भी शामिल किया जा सकता है। विभिन्न भाषा संघ, भाषा क्लब, सांस्कृतिक कला, साहित्यिक संस्थान भी इसका हिस्सा बन सकते हैं। भाषाई अनुभव को उत्सव में शामिल करने के लिए पड़ोसी कस्बों, जिलों, संस्थानों को भी आमंत्रित किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed