{"_id":"67d3f154150a215f9c0b3b8a","slug":"ugc-nsp-scholarship-merit-list-released-10-thousand-postgraduate-students-will-get-rs-1-5-lakh-2025-03-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UGC: एनएसपी छात्रवृत्ति मेरिट सूची जारी, 10 हजार स्नातकोत्तर छात्रों को मिलेगी 1.5 लाख रुपये की वार्षिक सहायता","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UGC: एनएसपी छात्रवृत्ति मेरिट सूची जारी, 10 हजार स्नातकोत्तर छात्रों को मिलेगी 1.5 लाख रुपये की वार्षिक सहायता
Fri, 14 Mar 2025 02:39 PM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Fri, 14 Mar 2025 02:39 PM IST
सार
UGC Scholarship: यूजीसी ने एनएसपी छात्रवृत्ति मेरिट सूची 2023-24 घोषित की है। इस छात्रवृत्ति स्कीम के तहत 10,000 पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों को 1.5 लाख रुपये की वार्षिक सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
UGC
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UGC Scholarship: राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना (NSPGS) के तहत पोस्टग्रेजुएट छात्रों के लिए एक बड़ी खबर आई है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने 2023-24 के लिए एनएसपी छात्रवृत्ति की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है, जिसके तहत कुल 10,000 छात्रों को वार्षिक ₹1.5 लाख की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इसमें से 5,000 छात्र विज्ञान (Science) और 5,000 छात्र मानविकी (Humanities) से चयनित किए गए हैं।
विज्ञापन
NSPGS Scheme: 10,000 छात्रों को मिलेंगे 1,50,000 रुपये
एनएसपीजीएस योजना के तहत हर साल 10,000 स्कॉलरशिप दी जाती हैं, जिनमें विज्ञान और मानव विज्ञान के छात्रों के लिए समान संख्या में स्कॉलरशिप शामिल हैं। छात्र-छात्राओं को ₹1,50,000 की वार्षिक फीस 2 वर्ष तक प्रदान की जाएगी। यह स्कॉलरशिप उन छात्रों को दी जाती है जो भारत में अपना पहला पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कोर्स कर रहे हैं।
विज्ञापन
NSPGS: पात्रता मानदंड
एनएसपीजीएस के लिए पात्रता मानदंड के तहत केवल वे छात्र आवेदन कर सकते हैं जो नियमित, फुल-टाइम मोड में अपने पहले पोस्टग्रेजुएट कोर्स में दाखिला ले रहे हैं। जो छात्र पहले से पोस्टग्रेजुएट डिग्री प्राप्त कर चुके हैं, वे आवेदन के लिए पात्र नहीं होंगे।इसके अलावा, NSPGS के अनुसार छात्र का आयु सीमा 30 वर्ष से कम होना चाहिए। यदि छात्र एकीकृत कार्यक्रमों में दाखिला ले रहे हैं, तो उन्हें केवल पोस्टग्रेजुएट कोर्स के लिए ही छात्रवृत्ति मिलती है।
छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज
चयनित छात्रों को छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे:
- कक्षा 9 से लेकर वर्तमान तक के अंक पत्र और प्रमाण पत्र।
- पोस्टग्रेजुएट कोर्स में प्रोविजनल या फाइनल एडमिशन पत्र।
- आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, पैन कार्ड, या ड्राइविंग लाइसेंस।
- आधार से लिंक बैंक पासबुक (जिससे छात्रवृत्ति राशि सीधे छात्र के खाते में ट्रांसफर हो सके)।
- फीस रसीद नंबर और नामांकन नंबर।
कमेंट
कमेंट X