UGC HEI: अब उच्च शिक्षण संस्थानों में मिलेगा पढ़ाई के साथ कमाई का मौका, जल्द शुरू होगी योजना
Earning with Learning in HEIs : देश में उच्च शिक्षण संस्थान (HEI) सामाजिक-आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आने वाले छात्रों की मदद के लिए जल्द ही ‘पढ़ाई के साथ कमाई’ योजना शुरू कर सकते हैं।
विस्तार
Earning with Learning in HEIs : देश में उच्च शिक्षण संस्थान (HEI) सामाजिक-आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आने वाले छात्रों की मदद के लिए जल्द ही ‘पढ़ाई के साथ कमाई’ योजना शुरू कर सकते हैं। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के प्रस्ताव के मुताबिक उच्च शिक्षा संस्थान अपने यहां पढ़ने वाले छात्रों के लिए परिसर के अंदर ही विभिन्न तरह के अंशकालिक काम के अवसर मुहैया करा सकते हैं।
प्रत्येक छात्र को महीने में 20 दिन काम मिलेगा
उच्च शिक्षण संस्थानों में सामाजिक-आर्थिक रूप से वंचित समूहों (SEDG) के लिए समान अवसर के लिए मसौदा दिशा-निर्देश के अनुसार छात्रों को प्रति घंटे काम के बदले एक समेकित राशि दी जाएगी। प्रत्येक छात्र को हफ्ते में अधिकतम 20 घंटे और महीने में 20 दिन काम मिलेगा।
छात्रों को तकनीकी कौशल भी मिलेगा
कक्षा खत्म होने के बाद ही छात्र काम कर सकेंगे। मसौदा दिशा-निर्देश में कहा गया है कि इस योजना से छात्रों की कमाई तो होगी ही उनका व्यक्तित्व भी निखरेगा और तकनीकी कौशल भी हासिल कर सकेंगे।
कमेंट
कमेंट X