फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC NET Phase 4 Admit Card 2023 released download online at ugcnet.nta.nic.in

UGC NET JRF Admit Card Out: यूजीसी नेट जेआरएफ के चौथे चरण का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Tue, 07 Mar 2023 10:47 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 07 Mar 2023 10:47 PM IST
सार

UGC NET JRF Admit Card Out: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की ओर से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (UGC NET JRF) दिसंबर 2022 के चौथे चरण के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
UGC NET Phase 4 Admit Card 2023 released download online at ugcnet.nta.nic.in
UGC NET JRF - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UGC NET Phase 4 Admit Card 2023 Released: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी  (NTA) ने यूजीसी नेट के चौथे चरण की परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अब एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन

 

यूजीसी नेट परीक्षा दिसंबर 2022 11 मार्च, 2023 और 12 मार्च, 2023 को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (UGC NET JRF) दिसंबर 2022 के चौथे चरण के लिए परीक्षा केंद्र शहर सूचना पर्ची 6 मार्च 2023 को जारी की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूजीसी नेट जेआरएफ चौथे चरण की प्रवेश परीक्षा 11 और 12 मार्च को दो पारियों में आयोजित की जाएगी। प्रवेश-पत्र जारी होने के बाद इसे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in के माध्यम से डाउनलोड किया जा  सकेगा। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
विज्ञापन

UGC NET Admit Card ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसी का प्रिंट आउट ले लें।

बता दें कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की तरफ से तीन, चार, पांच और छह मार्च, 2023 को आठ विषयों के लिए UGC NET दिसंबर 2022 के तीसरे चरण की परीक्षा आयोजित की गई थी। UGC NET 2023 के चौथे चरण की परीक्षा के लिए

जारी प्रवेश पत्र में उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, परीक्षा का दिन और तिथि, आवेदन संख्या, फोटोग्राफ और हस्ताक्षर, जन्म तिथि और परीक्षा के दिन के निर्देश जैसे विवरण शामिल होंगे। किसी भी विसंगति के मामले में उम्मीदवारों को परीक्षा अधिकारियों को 011-40759000 पर सूचित करना चाहिए या ugcnet@nta.ac.in पर लिख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed