UGC NET June 2025: यूजीसी नेट जून परीक्षा के लिए आवेदन करने का अंतिम मौका, लास्ट डेट नजदीक; तुरंत भरें फॉर्म
UGC NET June 2025 Registration: यूजीसी नेट जून सत्र के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बेहद नजदीक है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से तुरंत आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UGC NET June 2025 Last Date: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) जून 2025 सत्र के लिए पंजीकरण करने का कल यानी 12 मई अंतिम दिन है। आवेदन करने के पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ugcnet.nta.ac) पर जाकर जून सत्र की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।
इससे पहले एनटीए ने जून सत्र के लिए यूजीसी नेट परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी थी। पहले अंतिम तिथि 7 मई 2025 थी, एनटीए ने 8 मई को नोटिस जारी करके अंतिम तिथि को बढ़ाने की जानकारी दी थी। वे उम्मीदवार जो पहले आवेदन नहीं कर पाए थे, उन्हें एक और मौका मिला है।
महत्वपूर्ण तिथियां
अधिसूचना जारी/पंजीकरण शुरू:- 16 अप्रैल 2025
आवेदन की अंतिम तिथि:- 12 मई 2025 (रात्रि 11:59 बजे तक)
परीक्षा शुल्क का भुगतान:- 13 मई 2025 रात 11:59 बजे तक
आवेदन में सुधार करने का मौका:- 14 से 15 मई 2025 तक
शहर सूचना पर्ची और प्रवेश पत्र:- बाद में सूचित किया जाएगा
UGC NET जून 2025 परीक्षा:- 21 से 30 जून 2025 (संभावित तिथियां)
जानें कितना लगेगा आवेदन शुल्क
यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1150 रुपये, ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) को 600 रुपये, जबकि एससी/एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों को 325 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-चालान के माध्यम से किया जा सकता है।
पात्रता मानदंड
परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी। ऐसे अभ्यर्थी जो मास्टर डिग्री के अंतिम वर्ष में हैं या उसका परिणाम प्रतीक्षित है, वे भी आवेदन के लिए पात्र हैं। इसके अलावा, नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत अब 4 वर्षीय स्नातक डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी UGC NET परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए अधिकतम आयु सीमा 31 वर्ष तय की गई है, जबकि नेट (NET) के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। पात्र श्रेणियों को नियमानुसार आयु में छूट भी प्रदान की जाएगी।
कमेंट
कमेंट X