{"_id":"66cd92d377a9325fc90e64b5","slug":"ugc-net-june-2024-rescheduled-exam-postponed-at-this-location-read-more-details-2024-08-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UGC NET Exam: तकनीकी गड़बड़ी के चलते 27 अगस्त की यूजीसी नेट परीक्षा स्थगित, इस केंद्र के लिए लिया गया फैसला","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UGC NET Exam: तकनीकी गड़बड़ी के चलते 27 अगस्त की यूजीसी नेट परीक्षा स्थगित, इस केंद्र के लिए लिया गया फैसला
Tue, 27 Aug 2024 02:18 PM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Tue, 27 Aug 2024 02:18 PM IST
सार
UGC NET 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने तकनीकी गड़बड़ियों के कारण 27 अगस्त 2024 को शंकर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, जयपुर में होने वाली यूजीसी नेट जून 2024 (पुनर्निर्धारित) परीक्षा रद्द कर दी है।
विज्ञापन
Exam Cancelled
- फोटो : Freepik
विस्तार
UGC NET 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने मंगलवार को आयोजित हुई यूजीसी नेट परीक्षा के संबंध में एक नोटिस जारी किया है। राजस्थान में स्थित एक केंद्र पर तकनीकी गड़बड़ी के चलते यहां आयोजित आज की यूजीसी नेट परीक्षा को स्थगित करना पड़ा। एजेंसी ने नोटिस जारी कर बताया कि शंकर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, एसपी-41, रीको औद्योगिक क्षेत्र, कूकस, राष्ट्रीय राजमार्ग 11 सी, कूकस, जयपुर केंद्र पर आयोजित होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा को पुनर्निधारित किया गया है।
विज्ञापन
एजेंसी ने बताया कि तकनीकी गड़बड़ी के चलते शंकरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, एसपी-41, रीको इंडस्ट्रियल एरिया में प्रथम पाली की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। परीक्षा का आयोजन दोबारा किया जाएगा।
विज्ञापन
आधिकारिक अधिसूचना में लिखा है, 'शंकरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, एसपी-41, रीको इंडस्ट्रियल एरिया, कुकस, नेशनल हाईवे 11 सी, कुकस, जयपुर, राजस्थान, भारत, 302028 में परीक्षा प्रक्रिया के दौरान तकनीकी गड़बड़ियों के कारण यूजीसी नेट जून 2024 (पुनर्निर्धारित) की 27.08.2024 (शिफ्ट - I) को सीबीटी मोड में निर्धारित परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकी।'
विज्ञापन
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने उपर्युक्त केंद्र को आवंटित सभी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा फिर से आयोजित करने का निर्णय लिया है। परीक्षा की तिथि, समय और स्थान की घोषणा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी।
Trending Videos
UGC NET Exam Cancelled
- फोटो : ugcnet.nta.ac.in
एडमिट कार्ड ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड?
- सबसे पहले उम्मीदवार एनटीए की वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in. पर जाएं।
- अब एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक खोलें।
- यहां अपना आवेदन संख्या, जन्म तिथि और प्रदर्शित सुरक्षा पिन दर्ज करें।
- विवरण सबमिट करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
- परीक्षा के दिन के लिए एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट जरूर ले लें।
कमेंट
कमेंट X